Women Protest Against Illegal Tadi Shops in Niampur Village Demand Action ताड़ी दुकानों के संचालन के विरोध में प्रदर्शन, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsWomen Protest Against Illegal Tadi Shops in Niampur Village Demand Action

ताड़ी दुकानों के संचालन के विरोध में प्रदर्शन

Mau News - मऊ के नियामूपुर गांव की महिलाओं ने अवैध ताड़ी की दुकानों के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दुकानों के कारण गांव की बच्चियों और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार होता है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊThu, 29 May 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
ताड़ी दुकानों के संचालन के विरोध में प्रदर्शन

मऊ। थाना सरायलखंसी क्षेत्र के नियामूपुर गांव की महिलाओं ने अवैध ताड़ी की दुकानों के संचालन के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। साथ ही जिलाधिकारी को सम्बोधित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं ने आरोप लगाया कि आबादी और स्कूल के पास अवैध ताड़ी की दुकान चल रही हैं। यहां आने वाले लोग नशे में धुत होकर गांव की बच्चियों और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। सुबह से रात तक ये लोग चिल्ला-चिल्लाकर गालियां देते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं। इसके कारण महिलाओं और बच्चियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।