Top 5 biggest win by ball remaining in ipl playoffs as rcb breaks record of kkr IPL प्लेऑफ में गेंद बाकी रहने के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीत; RCB ने चकनाचूर किया KKR का रिकॉर्ड
Hindi NewsफोटोखेलIPL प्लेऑफ में गेंद बाकी रहने के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीत; RCB ने चकनाचूर किया KKR का रिकॉर्ड

IPL प्लेऑफ में गेंद बाकी रहने के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीत; RCB ने चकनाचूर किया KKR का रिकॉर्ड

आरसीबी ने IPL 2025 क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त दी। उसने 10 ओवर बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली। IPL इतिहास के प्लेऑफ मुकाबलों में गेंद बाकी रहते जीत के हिसाब से यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। आइए देखते हैं IPL के प्लेऑफ मुकाबलों में गेंदों के बाकी रहने के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीत।

Chandra Prakash PandeyFri, 30 May 2025 11:56 AM
1/5

RCB (2025)- 60 बॉल बाकी रहते जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में गुरुवार को पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की पूरी टीम 101 रन पर आउट हो गई। जवाब में आरसीबी ने ठीक 10 ओवर में ही 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। अभी पूरे 10 ओवर यानी 60 गेंदें बाकी थी। आईपीएल प्लेऑफ में बॉल बाकी रहने के लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। आरसीबी ने केकेआर के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

2/5

KKR (2024)- 57 बॉल बाकी रहते जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबले में 10.3 ओवर में जीत हासिल की थी। यह मैच कोई और नहीं, बल्कि फाइनल था। चेन्नई में खेले गए उस मैच को केकेआर ने 57 गेंद बाकी रहते अपने पक्ष में खत्म कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 113 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर ने 10.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। अब यह आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में बॉल बाकी रहने के लिहाज से अब तक की दूसरी बड़ी जीत है।

3/5

KKR (2024)- 38 बॉल बाकी रहते जीत

2024 में केकेआर ने आईपीएल फाइनल से पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद को एक अन्य प्लेऑफ मुकाबले में शिकस्त दी थी। वह मैच अहमदाबाद में खेला गया था। केकेआर ने 38 गेंद बाकी रहते ही मैच अपने नाम कर लिया था। यह गेंद बाकी रहने के लिहाज से आईपीएल प्लेऑफ में अब तक की तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

4/5

MI (2017)- 33 बॉल बाकी रहते जीत

आईपीएल 2017 में केकेआर के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 33 गेंद बाकी रहते जीत लिया था। वह मैच बेंगलुरु में खेला गया था। यह गेंद बाकी रहने के लिहाज से आईपीएल प्लेऑफ में अब तक की चौथी सबसे बड़ी जीत है।

5/5

CSK (2008)- 31 बॉल बाकी रहते जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबले में 31 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की थी। बॉल बाकी रहने के लिहाज से आईपीएल प्लेऑफ में यह अब तक की पांचवीं सबसे बड़ी जीत है।