जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन
जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन

जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन शेखपुरा, निज संवाददाता। डीएम आरिफ अहसन की देखरेख शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में जनता दरबार लगाया गया। जमीन विवाद सहित कई मामलों का निपटारा किया गया। अरियरी के हुसैनाबाद निवासी छठू रजक ने बताया कि पुत्र एवं उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करते हैं। खाना भी नहीं देते हैं। खेरही पोखर राजकुमार द्वारा बताया गया कि मेरा बिजली बिल ज्यादा दे दिया है। चाड़े निवासी किशन पासवान द्वारा बताया गया है कि रिश्तेदार द्वारा केस उठाने के लिए कहा जाता है और घर पर चढ़कर गाली-गलौज की जाती है। डीएम ने इन मामलों के निपटारे के लिए संबंधिति अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।