दीवार गिरने से एक की मौत, तीन घायल
दीवार गिरने से एक की मौत, तीन घायल दीवार गिरने से एक की मौत, तीन घायल दीवार गिरने से एक की मौत, तीन घायल

दीवार गिरने से एक की मौत, तीन घायल परवलपुर के अलीपुर बिगहा गांव में हादसा परवलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अलीपुर बिगहा गांव में शनिवार की शाम निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छत का बीम(पीलर) ढालने के दौरान अचानक नीचे की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक 46 वर्षीय अशोक यादव थे। वहीं, उसकी पत्नी गौरी देवी, पुत्र रौशन कुमार तथा पुत्री रिम्पी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज परवलपुर के एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान असंतुलित होकर दीवार गिरने से हादा हुआ। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, छत ढालने का कार्य चल रहा था और उसी दौरान अचानक दीवार कमजोर होने के कारण गिर गई। हादसे के समय अशोक यादव अपने परिवार के साथ निर्माण स्थल पर मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।