महिला की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप
नूरसराय थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में हुई घटना महिला की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप महिला की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

नूरसराय थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में हुई घटना नूरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में बुधवार को एक महिला की मौत हो गयी। लोग जहर खाकर आत्महत्या करने का अंदेशा जता रहे हैं। वहीं, परिवार के लोग जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतका विकास राम की 22 वर्षीया पत्नी वीणा देवी है। पति राजस्थान में किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है। वीणा के पिता नगरनौसा थाना क्षेत्र के कछियावां गांव निवासी कामेश्वर राम ने बताया कि 2020 में बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद ही दामाद उनकी बेटी पर शक करता था।
पूर्व में भी उसके साथ मारपीट की गयी थी। मंगलवार को फोन पर ही दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद ससुराल के लोगों ने खाने में जहर मिलाकर उसकी हत्या कर दी। ससुराल के लोगों ने उन्हें फोन कर बताया कि वीणा ने जहर खा लिया है। उसके इलाज बिहारशरीफ में कराया गया है। इसके बाद पटना रेफर किया गया। पटना ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। लिखित शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आरोपों की जांच की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।