Women Empowerment Dialogue 8000 Participants in 17 Blocks of Bihar 17 प्रखंडों में हुआ महिला संवाद, 8 हजार लोग हुए शामिल, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsWomen Empowerment Dialogue 8000 Participants in 17 Blocks of Bihar

17 प्रखंडों में हुआ महिला संवाद, 8 हजार लोग हुए शामिल

17 प्रखंडों में हुआ महिला संवाद, 8 हजार लोग हुए शामिल17 प्रखंडों में हुआ महिला संवाद, 8 हजार लोग हुए शामिल17 प्रखंडों में हुआ महिला संवाद, 8 हजार लोग हुए शामिल17 प्रखंडों में हुआ महिला संवाद, 8 हजार...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 24 April 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
17 प्रखंडों में हुआ महिला संवाद, 8 हजार लोग हुए शामिल

17 प्रखंडों में हुआ महिला संवाद, 8 हजार लोग हुए शामिल महिलाओं ने बताया अपनी आकांक्षाओं को 2 पालियों में हुए 38 संवाद, अपने अनुभवों को किया साझा कहा महिला उत्थान से ही हमारा समाज और देश बनेगा सशक्त फोटो : जनसंवाद : महिला जनसंवाद में शामिल महिलाएं। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। राजगीर, बिहारशरीफ, हरनौत समेत 17 प्रखंडों में दो पालियों में 38 जगहों पर जनसंवाद हुए। इसमें आठ हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। इन महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं को बताया। अपने अनुभवों को साझा किया। कहा महिला उत्थान से ही हमारा समाज और देश सशक्त बनेगा। आधी आबादी अब विकास की दौड़ में पुरुषों के कंधा से कंधा मिलाकर चलने लगी है। महिला संवाद में एलईडी टीवी लगे वाहनों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। इसमें महिलाओं के जीवन में आ रहे बदलाव को देखकर महिलाएं प्रेरित हुई। इस संवाद की खास बात यह रही कि गांव की महिलाएं गांव, समाज और राज्य के विकास पर मंथन कर रही हैं। महिला संवाद से मिले सुझावों और उनकी आकांक्षाओं को मोबाइल एप के माध्यम से संधारित किया जा रहा है। संचार प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि जो महिलाएं कल तक घरों में भी अपने लिए आवाज नहीं उठा पाती थीं। अब संवाद में वे गांव व जेवार के विकास की बातें करती हैं। गांवों को सुंदर व स्वच्छ बनाना चाहती हैं। इस संवाद कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय प्रसाद पासवान, सामाजिक विकास प्रबंधक पंकज कुमार, प्रकाश कुमार व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।