शहर के बाइपास रोड से बाइक चोरी
बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में बाइपास रोड पर बाइक चोरी का मामला सामने आया है। विनोद कुमार सिंह ने पुलिस में आवेदन देकर बताया कि वह अपने निजी कार्य से बक्सर आए थे और बाइक खड़ी कर मिलने चले गए। लौटने पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरThu, 15 May 2025 10:07 PM

बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड से बाइक चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दिए आवेदन में कुल्हडियां गांव निवासी विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि वह अपने निजी कार्य से बक्सर शहर में आये थे। बाइक खड़ी कर अपने एक परिचित से मिलने के लिए चले गये। जब वह लौटकर आए। तब उनकी बाइक नीयत स्थान पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। अंत में पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन दिया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मामले की छानबीन की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।