Congress Leader Manoj Pandey Advocates for Water Crisis Solutions in Ward 3 वार्ड 3 में नल जल योजना सुस्त, पेयजल को तरस रहे लोग, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsCongress Leader Manoj Pandey Advocates for Water Crisis Solutions in Ward 3

वार्ड 3 में नल जल योजना सुस्त, पेयजल को तरस रहे लोग

बक्सर के वार्ड नंबर 3 में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने महिलाओं से बात की। उन्होंने एसडीओ से वार्ता की और आश्वासन लिया कि वे समस्या का समाधान करेंगे। डॉ. पांडेय ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरThu, 12 June 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
वार्ड 3 में नल जल योजना सुस्त, पेयजल को तरस रहे लोग

दौरा किया जिला कांग्रेस कमेटी नगर परिषद के खिलाफ आंदोलन करेगी एसडीओ ने आश्वासन दिया कि संज्ञान में लेकर खुद देखते हैं फोटो संख्या-22, कैप्सन- गुरूवार को वार्ड नं. 3 पानी की समस्या को लेकर महिलाओं से बात करते कांग्रेस नेता डॉ. मनोज कुमार पांडेय। बक्सर, निसं। शहर के वार्ड नंबर 3 का जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने गुरुवार को पूरी टीम के साथ दौरा किया। महिलाओं एवं वार्ड के प्रतिनिधियों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. पांडेय ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि वार्ड नंबर 3 की भयावह स्थति देखकर उनका मन दुखी हो गया।

महिलाएं कह रही थीं कि गर्मी के भीषण प्रकोप में पानी के लिए सभी तरस रहे हैं। डॉ. पांडेय ने तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी से टेलिफोनिक वार्ता की। जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इसे संज्ञान में लेकर खुद देखते हैं। डॉ. पांडेय ने वार्ड के लोगों को आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में अगर पानी की समस्या नहीं सुधरी तो जिला कांग्रेस कमेटी नगर परिषद के खिलाफ आंदोलन करेगी। जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर डॉ.प्रमोद ओझा, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, विनय कुमार सिंह, संजय कुमार दुबे, त्रियोगी मिश्रा, जयराम राम, भोला ओझा, निर्मला देवी, आशा देवी, अकबरी खातुन, अभय मिश्रा, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, रीता देवी, शिवदुलारी देवी, गीता देवी, उषा देवी, बसंती देवी, मजमा खातून, चिंता देवी, रानी देवी, प्रतिमा देवी, शारदा देवी, मनी देवी सहित सैकड़ों लोगों ने पानी के लिए एक स्वर में आवाज उठाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।