Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
Fri, 13 Jun 2025 08:59 PM हमें फॉलो करें![]()
![]()
SSC GD Constable Result 2025 Live: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कभी भी जीडी कॉन्स्टेबल का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर सकता है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे SSC GD Result 2025 PDF, कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस लाइव ब्लॉग में हम आपको SSC GD 2025 से जुड़ी हर अपडेट, स्कोरकार्ड रिलीज, फाइनल आंसर की और PET/PST शेड्यूल की जानकारी सबसे पहले देंगे। SSC GD Constable Result 2025 के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ…
13 Jun 2025, 08:58:57 PM IST
SSC GD Constable Result 2025 Live: ऐसे देखें रिजल्ट
SSC GD Constable Result 2025 Live: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in खोलें।
Result पर क्लिक करें।
Constable (GD) पेज पर क्लिक करें।
पीडीएफ डाउनलोड करें और परिणाम देखें।
13 Jun 2025, 08:36:08 PM IST
SSC GD Constable Result 2025 Live: अंग्रेजी-हिंदी के साथ-साथ 13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा
SSC GD Constable Result 2025 Live: SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 का आयोजन अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ 13 क्षेत्रीय भाषाओं जैसे- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में भी किया गया।
13 Jun 2025, 07:47:42 PM IST
SSC GD Constable Result 2025 Live: इन विभागों में होगी भर्तियां
SSC GD Constable Result 2025 Live: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कांस्टेबल के लिए असम राइफल्स में राइफलमैन (GD), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में भर्ती की जाएगी।
13 Jun 2025, 07:37:47 PM IST
SSC GD Constable Result 2025 LIVE: जल्द जारी होगा रिजल्ट
SSC GD Constable Result 2025 LIVE: SSC GD 2025 रिजल्ट का इंतजार अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। आयोग रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी प्रकाशित करेगा। फरवरी 2025 में आयोजित इस ऑनलाइन परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रोल नंबर और चयन स्थिति देख सकेंगे।
लेटेस्ट
एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर,
Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।