संवाद कार्यक्रम से महिला सशक्तीकरण को मिल रही नई दिशा
चौगाईं में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। महिला...

पेज चार पर फ्लायर --------- उत्साह लघु फिल्मों व संस्कृतिक कार्यक्रमों से महिलाओं को जागरुक किया संवाद सामुदायिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहा फोटो संख्या-10, कैप्सन- सोमवार को चौगाईं में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। चौगाईं, एक संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के बैदा और खेवली गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन पंचायती राज पदाधिकारी सुजाता कुमारी ने किया। जबकि, मंच संचालन जीविका बीपीएम संजीव कुमार ने किया। बता दें कि महिला संवाद कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं सामुदायिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहा है।
संवाद में महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, वृद्धा पेंशन, सोलर लाइट, जलजमाव, सामुदायिक भवन एवं सिंचाई संसाधनों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही, जीवन की प्रेरणादायक कहानियां एवं अपने अनुभव साझा कर रही हैं। कई महिला जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी है एवं छोटे व्यवसाय से परिवार की आर्थिक स्थिति सशक्त बना रही है। उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रहा है। योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी महिला संवाद रथ प्रखण्ड के सभी पंचायत में पहुंच ऑडियो वीडियो संदेशों, लघु फिल्मों व संस्कृतिक कार्यक्रमों से महिलाओं को जागरुक कर रहा है। साथ ही, विभिन्न योजनाओं पर आधारित लीफलेट्स वितरण कर योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, महिला आरक्षण नीति, जीविका योजना, जीविकोपार्जन योजना, महिला छात्रवृत्ति जैसे 30 से अधिक योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे पंचायती राज पदाधिकारी सुजाता कुमारी ने बताया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर जीवन को बेहतर बनाएं। बीपीएम संजीव कुमार ने कहा कि महिलाएं सशक्त व जागरूक होकर आत्मनिर्भर होने लगी हैं। जीविका से जुड़ी महिलाओं के जीवन में सार्थक बदलाव आ रहा है। जो महिलाएं समूह से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर जीविका कर्मी रंजीत कुमार, मोहम्मद याक़ूब सहित जीविका दीदी सुनीता कुमारी, कंचन, पिंकी देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।