Launch of Mai Bahin Maan Yojana in Buxar Empowering Women नगर के चार वार्डो में माई-बहिन योजना में 400 महिलाएं पंजीकृत, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsLaunch of Mai Bahin Maan Yojana in Buxar Empowering Women

नगर के चार वार्डो में माई-बहिन योजना में 400 महिलाएं पंजीकृत

बक्सर विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र में माई बहिन मान योजना का शुभारंभ हुआ। कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र कुमार ओझा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें 400 महिलाओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSun, 8 June 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
नगर के चार वार्डो में माई-बहिन योजना में 400 महिलाएं पंजीकृत

बक्सर। बक्सर विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 35, 36, 37 व 38 में माई बहिन मान योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस नेता डॉ.सत्येंद्र कुमार ओझा ने किया। इस दौरान करीब 400 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर ऑनलाइन पंजीकृत कराया गया। साथ ही, मिस कॉल कर पंजीकरण को सत्यापित किया गया। बताते चलें कि, माई बहिन मान योजना राहुल गांधी द्वारा गया से बीते छह जून को महिला संवाद के दौरान आरंभ किया। इसके बाद बक्सर में भी इस योजना को माता-बहनों के बीच विस्तारित करते हुए उनसे संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मुन्नू भाई, नेहाल भाई, अजय कुमार ओझा, रमेश राम, मधुकर किशोर, दिनेश कुमार पासवान, शकुंतला देवी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, बीना देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।