Shreemad Bhagwat Katha Yajna Preparation Meeting in Buxar शिवपुरी काली मंदिर में श्रीमद्‌भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 15 से, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsShreemad Bhagwat Katha Yajna Preparation Meeting in Buxar

शिवपुरी काली मंदिर में श्रीमद्‌भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 15 से

बक्सर में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के आयोजन के लिए बैठक काली मंदिर में हुई। 14 जून को 500 माताएं कलश लेकर गंगा घाट जाएंगी। कथा 15 से 21 जून तक शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक होगी। क्षेत्रवासियों में कथा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरThu, 12 June 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
शिवपुरी काली मंदिर में श्रीमद्‌भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 15 से

बक्सर। श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के आयोजन और तैयारियों को लेकर एक बैठक काली मन्दिर के प्रांगण में संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि 14 जून को प्रात: 7 बजे से 500 सौभाग्यवती माताएं-बहनें कलश लेकर काली स्थान से गोलंबर होते हुए गंगा घाट तक जाएंगी। जिसमें हजारों श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ यात्रा में सम्मिलित होंगे। कथा व्यास आचार्य रणधीर ओझा ने बताया कि कलश यात्रा सभी प्रकार के कामनाओं की पूर्ति करता है। कथा 15 से 21 जून तक सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। बैठक में क्षेत्रीय जनता के साथ साथ काली मन्दिर समिति के शशिभूषण ओझा, विकास राय और राजकुमार यादव ने बताया कि ज्ञान कथा यज्ञ के आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है।

नगरवासियों से आग्रह किया गया है कि कथा का श्रवण कर पुण्य एवं यश का भागी बनें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।