Traffic Restrictions in Buxar City for Eid-ul-Joha Celebration बकरीद को लेकर जारी किया गया नया ट्रैफिक नियम, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsTraffic Restrictions in Buxar City for Eid-ul-Joha Celebration

बकरीद को लेकर जारी किया गया नया ट्रैफिक नियम

बक्सर शहर में आज ईद-उल-जोहा का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर नमाज अदा करने के लिए कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 6 June 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
 बकरीद को लेकर जारी किया गया नया ट्रैफिक नियम

आजतक शहर के कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी 06 से रात्रि 10 बजे के बीच शहर में बड़े वाहनों की इंट्री नहीं बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में आज ईद-उल-जोहा यानी बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में लोग नमाज अदा करेंगे। पर्व को शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में बक्सर पुलिस ने शुक्रवार को बकरीद के मद्देनजर व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन जारी की है। ऐसे में आज सुबह 6 बजे से नमाज समाप्ति तक प्रभावी इस व्यवस्था के तहत कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

खासकर मस्जिद व ईदगाह के आसपास। इस बाबत शुक्रवार को एसपी कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया। जिसमें सुबह 06 से 09 बजे तक पुलिस चौकी से ठठेरी बाजार और ठठेरी बाजार से पुलिस चौकी तक सभी तरह के वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। वहीं चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो-रिक्शा व बाइक के लिए गोलंबर से सिडिंकेट, बस स्टैंड, ज्योति चौक व आंबेडकर चौक के बाद एक तरफ जेल पईन रोड होते हुए आईटीआई मोड़, मठिया मोड़ व दानी कुटिया, तो दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन से इटाढ़ी गुमटी तक रूट निर्धारित की गई है। इसके अलावा सुबह 09 बजे के बाद सिडिंकेट से यमुना चौक, ठठेरी बाजार, पुलिस चौकी तक वहीं पुलिस चौकी से मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार होते हुए वापस पुलिस चौकी के लिए रूट निर्धारित किया गया है। खास बात है कि आज सुबह 06 से रात्रि 10 बजे के बीच शहर में बड़े वाहनों की इंट्री नहीं होगी। हालांकि इस बीच में रोगी, एंबुलेंस व अतिआवश्यक सेवा वाले वाहनों के लिए नो-इंट्री नहीं रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।