डेरनी में बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत
दरियापुर में एक बाइक सवार ने अधेड़ व्यक्ति रमन राम को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है जब वह अपने खेत...

दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के खानपुर खजौता व भगवानपुर के बीच एक बाइक सवार ने अधेड़ को जबरदस्त तरीके से ठोकर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे दिघवारा उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां से उसे गंभीर स्थिति में उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक 45 वर्षीय रमन राम खजौता गांव का रहने वाला था। घटना बुधवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार वह अपना खेत देखने पैदल ही जा रहा था। तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ठोकर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में रुदन क्रंदन मच गया है। समाचार प्रेषण तक पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।