आपसी विवाद में मारपीट की घटना में चार लोग घायल
सिसवन टोला ईसोपुर में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक वृद्ध महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में विश्वनाथ राम की पत्नी शिवकली देवी, राजेंद्र राम का पुत्र अजय कुमार राम, कन्हैया राम का पुत्र...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 9 June 2025 03:08 PM

सिसवन। थाना क्षेत्र के सिसवन टोला ईसोपुर में आपसी विवाद मे हुई मारपीट की घटना में एक वृद्ध महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी विश्वनाथ राम की पत्नी शिवकली देवी, राजेंद्र राम का पुत्र अजय कुमार राम, कन्हैया राम का पुत्र राजकुमार व गया राम का पुत्र अंकित कुमार शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस का मामले की जानकारी दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।