Inauguration of Chirand Consciousness Festival by Ayodhya s Mahant Highlights Importance of Historical Sites गंगा महाआरती में लोगों ने श्रद्धा के साथ की पूजा, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsInauguration of Chirand Consciousness Festival by Ayodhya s Mahant Highlights Importance of Historical Sites

गंगा महाआरती में लोगों ने श्रद्धा के साथ की पूजा

आए बटुक 22 चिरांद के बंगाली बाबा घाट पर गंगा महाआरती में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़ पेज चार की बॉटम डोरीगंज, एक संवाददाता। गंगा, सरयू व सोन नद के संगम पर स्थित चिरांद में चिरांद विकास परिषद् के 17 वें...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराThu, 12 June 2025 09:33 PM
share Share
Follow Us on
गंगा महाआरती में लोगों ने श्रद्धा के साथ की पूजा

अयोध्या के लक्ष्मण किलाधीश महंथ श्री मैथली रमन शरण ने किया उद्घाटन यह स्थान हड़प्पा, मोहनजोदड़ों नालंदा और विक्रमशिला जैसा महत्वपूर्ण : जिला जज डोरीगंज, एक संवाददाता। गंगा, सरयू व सोन नद के संगम पर स्थित चिरांद में चिरांद विकास परिषद् के 17 वें महोत्सव में गंगा गरिमा रक्षा संकल्प के साथ गंगा महाआरती और चिरांद चेतना महोत्सव मनाया गया। उद्घाटन अयोध्या के लक्ष्मण किलाधीश महंथ श्री मैथली रमन शरण ने किया। अध्यक्षता सारण के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने की। गंगा व गुरु पूजन के बाद महंथ मैथली रमण शरण जी ने वेद उच्चारण और शंख ध्वनि के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर चिरांद चेतना महोत्सव व गंगा गरिमा संकल्प समारोह का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऋषियों के तप से सिद्ध यह ज्ञान क्षेत्र भगवन श्रीराम के आविर्भाव और अभ्युदय यात्रा से जुड़ा हुआ है। अपने गुरु महर्षि विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण अयोध्या से चलकर अपनी पहली दिग्विजय यात्रा के क्रम में पहली बार चिरांद स्थित संगम पर पहुंचे और रात्रि विश्राम किया था। अध्यक्षीय भाषण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत गर्ग ने कहा कि यह स्थान हड़प्पा, मोहनजोदड़ों नालंदा और विक्रमशीला जैसा महत्वपूर्ण है। इस स्थान का संरक्षण और विकास हो तो पूरे विश्व के लोग यहां आएंगे और प्राचीन भारत के सतत विकास के मॉडल के बारे में जान और समझ सकेंगे। रामकृष्ण आश्रम के स्वामी दिव्यात्मानन्द जी महाराज, चिरांद विकास परिषद के संरक्षक श्री श्री 1008 कृष्णगिरि नागा बाबा ( जयकारा बाबा ) लक्ष्मण किला के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण कला संस्कृति के अधिकारी विभा भारती ,चिरांद विकास परिषद् के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा, रामदयाल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। परिषद के श्री श्रीराम तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं इस वर्ष सामाजिक कार्य के लिए देवेश नाथ दीक्षित, स्वस्थ्य सेवा में कार्य करने के लिए डॉ रविशंकर, पत्रकारिता और साहित्य रचना के माध्यम से योगदान देने वाले राकेश प्रवीर, कत्थक नृत्यांगना कुमारी अनीशा कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नचिकेता व पुलिस अधिकारी मनीष कुमार को चिरांद रत्न से सम्मानित किया गया। बाल कलाकार गायक रौनक रतन ने गंगा गीत प्रस्तुत किया। आचार्य राजेश के नेतृत्व में कशी से आये 11 आचार्यों ने दिव्य गंगा महाआरती की। हजारों सत्यम कला मंच ने धनंजय मिश्र, प्रदीप सौरभ के नेतृत्व में संस्कार गीत बारहमासा, चिरांद गाथा सारण महिमा जैसे कार्यक्रमत प्रस्तुत किये। देर रात तक चिरांद का गंगा तट जगमगाता रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।