केवि में सात दिवसीय भाषा संगम का हुआ शुभारंभ
दरियापुर के केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को सात दिवसीय भारतीय भाषा संगम कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य शिवा कुमार ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। इसमें 65 छात्रों को मैथिली भाषा की जानकारी दी गई।...

दरियापुर। स्थानीय रेल पहिया कारखाना स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को सात दिवसीय भारतीय भाषा संगम कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्य शिवा कुमार ने किया।इ स अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर इस कार्यक्रम का समर कैंप के रूप में आयोजन किया गया है। स्थानीय भाषा का ज्ञान देते हुए गीत,कविता,कहानी व देशभक्तों की जीवनी के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य देश में विविधता व अनेकता में एकता का प्रचार प्रसार करना हैं। पहले दिन 65 छात्र छात्राओं को मैथिली भाषा से संबंधित जानकारी दी गई। शिक्षक चंद्रविंद सिंह,राहुल कुमार व अशोक कुमार ने मैथिली भाषा व उससे जुड़े अन्य विषयों की जानकारी दी।
छात्र अतुल राज,प्रिंस कुमार,रवि कुमार,सोनू मौर्या,छात्रा सोनाक्षी पंडित आदि ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।