जल संकट के विरोध में किया प्रदर्शन
दरभंगा में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने जल संकट और बंद पड़ी जल-नल योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एक छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पीएचईडी के एसई के साथ वार्ता की। इसमें...
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 15 June 2025 02:07 AM

दरभंगा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीआई (एम) की ओर से शनिवार को बहादुरपुर में जल संकट, बंद पड़ी जल-नल योजना आदि के विरोध में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने पीएचईडी के एसई कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। इसके बाद छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से एसई ने वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती, जिला सचिव मंडल सदस्य रामसागर पासवान, जिला कमेटी सदस्य सुशीला देवी, बहादुरपुर लोकल सचिव गणेश महतो, शीला देवी और हरिशंकर राम थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।