हरसिद्धि में बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मोतिहारी-अरेराज मुख्य मार्ग पर शनिवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय युवक राहुल कुमार सिंह की मौत हो गई। वह एक बारात में शामिल होकर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे अस्पताल...

हरसिद्धि, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोतिहारी-अरेराज मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात मटियारिया 12 माइल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक राहुल कुमार सिंह गोविंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी गांव के वार्ड नंबर सात निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र था। 112 नंबर के दारोगा अर्जुन कुमार ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना उन्हें मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक सड़क पर गिरा हुआ था। बाइक अलग गिरी हुई थी। उन्होंने युवक को अपनी गाड़ी पर लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक राहुल के पड़ोसी मित्र पूर्व जिला परिषद सदस्य पप्पू मिश्रा ने बताया कि राहुल मोतिहारी से एक बारात में शामिल होकर घर लौट रहा था कि यह दुर्घटना हो गई। जब उन लोगों को सूचना मिली तब वे लोग रात करीब डेढ़ बजे मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि टाउन थाना पुलिस रविवार को पोस्टमार्टम कराई है। मृतक के परिवार में जैसे ही मौत की सूचना मिली कि घर में कोहराम मच गया। राहुल एक बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी अमीषा कुमारी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। सभी छोटे-छोटे हैं। पापा के शव से लिपट कर फूट-फूट कर रो रहे थे बच्चे, पत्नी हो रही थी बेहोश अरेराज। रविवार को शव पहुंचने पर भेलानारी गांव शोक में डूब गया। मृतक राहुत की पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य दहाड़ मारने लगे। नन्हे बच्चे शव को पकड़ पापा-पापा कह फूट-फूट कर रो रहे थे। मृतका की पत्नी अमीषा बार-बार बेहोश हो रही थी। मृतक के माता-पिता और 105 वर्षीय बाबा भी बदहवास हो गये। राहुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। राहुल को दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा सात वर्ष, छोटा बेटा नौ माह व बेटी तीन वर्ष की है। राहुल आवश्यक कार्य के लिए मोतिहारी जाने की बात कह घर से निकला था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।