Bihar Minister Sahdev Prasad Yadav s 16th Death Anniversary Commemorated with Tribute Ceremony शिक्षा के क्षेत्र में सहदेव बाबू का योगदान महत्वपूर्ण, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsBihar Minister Sahdev Prasad Yadav s 16th Death Anniversary Commemorated with Tribute Ceremony

शिक्षा के क्षेत्र में सहदेव बाबू का योगदान महत्वपूर्ण

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सहदेव प्रसाद यादव की 16वीं पुण्यतिथि पर उनके गांव सहदेवनगर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि अर्पण और माल्यार्पण किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 15 June 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
शिक्षा के क्षेत्र में सहदेव बाबू का योगदान महत्वपूर्ण

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दिवंगत सहदेव प्रसाद यादव की 16वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक गांव सहदेवनगर, कमालपुर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि अर्पण और माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सहदेव बाबू लगभग 40 साल तक मुखिया, दस साल विधायक व बिहार सरकार में मंत्री के पद पर रहते हुए निरन्तर जनसेवा किया। शिक्षा क्षेत्र में बच्चों, युवाओं के लिए एक प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय, तीन उच्च विद्यालय, एक महाविद्यालय का निर्माण करवाकर उत्कृष्ट कार्य किये। सहदेव बाबू ने बिहार की राजनीति में एक ऐसा मानवीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां सत्ता नहीं, जनता की सेवा प्राथमिकता थी।

सहदेव बाबू के छोटे पुत्र समाजसेवी व चिकित्सक डॉ. गोपाल कृष्ण विद्यार्थी ने कहा कि जल्द ही स्व. सहदेव बाबू की पर आधारित एक किताब का विमोचन किया जाएगा। इस मौके पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी और बच्चों के बीच कॉपी - कलम वितरण किया गया। इस मौके पर सहदेव प्रसाद यादव फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण विद्यार्थी, बिरेंद्र कुमार राय, प्रो. सुखदेव प्र.यादव, अरविन्द कुमार, रिक्की यादव, पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व सरपंच सचिदानंद शर्मा, देवेश सिंह, परमानंद यादव, रामेश्वर यादव मौजूद रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।