Kharif Mahabhiyan 2025 Workshop on Modern Farming Techniques for Farmers in Fatehpur खेती के आधुनिक तकनीक को अपनाए किसान, बढ़ेगा मुनाफा, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsKharif Mahabhiyan 2025 Workshop on Modern Farming Techniques for Farmers in Fatehpur

खेती के आधुनिक तकनीक को अपनाए किसान, बढ़ेगा मुनाफा

फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन में खरीफ महाभियान 2025 के तहत कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। किसानों को आधुनिक खेती तकनीक और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 29 May 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
खेती के आधुनिक तकनीक को अपनाए किसान, बढ़ेगा मुनाफा

फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में गुरुवार को खरीफ महाभियान 2025 के तहत कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन बीडीओ, बीएओ व जिला से आए कृषि अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने की जानकारी दी गई। साथ ही मोटे अनाज की खेती करने पर भी विशेष जोर दिया गया। मौके पर जिला कृषि सहायक निदेशक राजीव रंजन यादव ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के कई गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि खेती के आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान अधिक मुनाफा उठा सकते है।

उन्होंने अंतरवर्ती फसल योजना की जानकारी देते हुए मक्का, मांग, उरद, अरहर की खेती के बारे में विस्तार से बताया। बीडीओ शशिभूषण साहू ने किसानों को मोटा अनाज की खेती करने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु बीएओ अमित कुमार भारती, कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार व विपिन कुमार, 20 सूत्री सदस्य कृष्ण सिंह, बाबूलाल यादव, पंसस मुकेश कुमार, पंसस शंकर कुमार, नागेंद्र यादव, संजय कुमार सहित किसान सलाहकार व किसान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।