विष्णुपद में उमड़ा आस्था का सैलाब
विष्णुपद में उमड़ा आस्था का सैलाबविष्णुपद में उमड़ा आस्था का सैलाबविष्णुपद में उमड़ा आस्था का सैलाबविष्णुपद में उमड़ा आस्था का सैलाब
24 एकादशी में सबसे उत्तम निर्जला एकादशी पर उपवास पर रहीं व्रतियों ने विष्णुचरण की पूजा-अर्चना की। शुक्रवार की अहले सुबह से शाम तक व्रतियों विष्णुपद में आना लगा रहा। शाम होते-होते विष्णुपद का इलाका व्रतियों से पट गया है। सुहाना मौसम में शाम तक ग्रामीण इलाकों से व्रतियों का आना लगा रहा। विष्णुपद मंदिर के सामने स्थित अहिल्याबाई आश्रम से लेकर देवघाट तक व्रतियों की भीड़ रही। ग्रामीण इलाकों की महिलाएं रात में अहिल्याबाई आश्रम, देवघाट, गजाधर घाट व धर्मशालाओं में डेरा डाली रहीं। रात भर विष्णुपद इलाके में ही विश्राम की। शुक्रवार को करीब 80 हजार व्रतियों ने विष्णुचरण के दर्शन पूजन किए।
शनिवार को भी व्रतियों की भीड़ रहेगी। कुछ लोग शनिवार को भी व्रत की आराधना करेंगे। विष्णुपद में दिन-रात पूजा-पाठ होता रहा निर्जला एकादशी शुक्रवार की अहले सुबह से व्रतियों का विष्णुपद आना शुरू हो गया। शहर की महिलाएं घर से स्नान कर पहुंची। ग्रामीण इलाकों से आईं व्रतियों ने विष्णुपद के सामने नल पोस्ट, सूर्यकुंडऔर देवघाट पर प्रिरंकल टैंकर पर स्नान किया। विष्णुपद के अलावा देवघाट, श्मशान घाट आदि जगहों पर नगम निगर की ओर से टैंकर की व्यवस्था रही। रबर डैम से पहले बीच फल्गु में थोड़ी से पानी में भी व्रतियों ने स्नान किया। स्नान बाद व्रतियों ने गर्भगृह में विष्णुचरण के दर्शन-पूजन किए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। सुबह के वक्त कतार लगी। शनिवार की अहले सुबह से 4 बजे से ही विष्णुचरण के दर्शन-पूजन को कतार लगेगी। पारण व दान-पुण्य के बाद श्रद्धालु लौट जाएंगे। रात-दिन खुला रहा विष्णुपद, विशेष व्यवस्था रही निर्जला एकादशी को लेकर विष्णुपद मंदिर रात-दिन खुला रहा। रात में मंदिर तो खुला रहा सिर्फ गर्भगृह बंद रहा। दर्शन-पूजन को आए हजारों श्रद्धालुओं के लिए श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति और जिला प्रशासन की ओर बेहतर व्यवस्था रही। समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल और सचिव गजाधर लाल पाठक ने बताया कि विष्णुचरण होने के कारण गया में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। साफ-सफाई व सुरक्षा से लेकर सबसे गर्मी को लेकर तैयारी रही। बड़े-बड़े कूलर लगाए गए। समिति की ओर से मंदिर के बाहर और देघवाट पर ठंडा पानी स्टॉल लगाए गए। शनिवार की सुबह आरती के बाद व्रतियों के बीच शर्बत बांटा जाएगा। आज भी व्रतियों की होगी भीड़, पूजा के बाद लौटेंगे वापस इस बार दो दिन निर्जला एकादशी व्रत 6 और 7 जून को हो गया। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने बताया कि अधिकतर लोगों ने शुक्रवार को व्रत की पूजा की। शनिवार को वैष्णव वाले व्रत की आराधना करेंगे। शनिवार को भी थोड़ी भीड़ होगी। पहले दिन शुक्रवार को 80 फीसदी व्रतियों ने पूजा-अर्चना की। ये लोग श्री विष्णुचरण के दर्शन-पूजन व दान के बाद शनिवार को वापस लौट जाएंगे। मेला सा दिखा विष्णुपद का इलाका श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से विष्णुपद का इलाका मेला सा दिखा। विष्णुपद से लेकर देवघाट पर पूजन सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। फल-फूल और प्रसाद की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। शाम बाद भारी भीड़ हो गयी। विष्णुपद मंदिर के बाहर भारी संख्या में पूजन सामग्री की अस्थायी दुकानों पर देर रात तक खरीदारी होती रही। देवघाट से पूजन सामग्री से लेकर फल फूल की दर्जनों दुकानें रात भर खुली रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।