Monsoon Brings Heavy Rainfall and Temperature Drop in Gaya India रात में गरज- चमक के साथ व दिन में झमाझम हुई बारिश, मौसम सुहाना, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsMonsoon Brings Heavy Rainfall and Temperature Drop in Gaya India

रात में गरज- चमक के साथ व दिन में झमाझम हुई बारिश, मौसम सुहाना

रात में गरज- चमक के साथ व दिन में झमाझम हुई बारिश, मौसम सुहाना रात में गरज- चमक के साथ व दिन में झमाझम हुई बारिश, मौसम सुहाना

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 18 June 2025 08:01 PM
share Share
Follow Us on
रात में गरज- चमक के साथ व दिन में झमाझम हुई बारिश, मौसम सुहाना

दो दिनों से बादल और बारिश के कारण मौसम एकदम बरसात वाला हो गया है। सूबे में मानसून के दस्तक देने के महज 24 घंटे के अंदर गया जी में झमाझम बारिश हुई। मंगलवार से लेकर बुधवार की शाम तक करीब 97 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मंगलवार की रात तो गया जी, बोधगया, परैया, बाराचट्टी, टिकारी, व बेलागंज सहित कई अन्य प्रखंडों में तेज हवा, गरज व तेज चमक के साथ भारी वर्षा हुई। मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक 59 एमएम बारिश हुई। बुधवार को बादल छाए रहे व बारिश हुई। शाम में एक बार फिर गया जी शहर के अलावा बोधगया, आमस, शेरघाटी, टिकारी, बेलागंज सहित जिले के अधिकतर इलाकों में मानसून की अच्छी बारिश हुई।

गया जी व बोधगया में बुधवार को 37.8 एमएम बरसात हुई। अभी मानसून की झमाझम बारिश का अनुमान है। पारा लुढ़ककर सामान्य से नीचे 32.8 पर पहुंचा, इस माह का अधिकतम सबसे कम बादल व बारिश के कारण मौसम एकदम सुहाना हो गया। तीखी धूप व उमस वाली गर्मी से भारी राहत है। अधिकतम तापमान में जबर्दस्त गिरावट आयी। लगातार दस दिनों तक सामान्य से अधिक रहने के बाद बुधवार को पहली बार अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान में जबर्दस्त गिरावट हुई। बुधवार को अधिकतम सामान्य से दो डिग्री कम 32.8 व न्यूनतम भी दो डिग्री कम 25.0 डिग्री रहा। नमी की मात्रा बढ़कर सुबह में 90 व शाम तक 92 फीसदी हो गयी। बुधवार से पहले अधिकतम तापमानस सबसे कम 4 जून को 33.8 डिग्री रहा था। महज चार दिनों में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री की गिरावट 8 जून से लेकर 15 जून तक गया जी भीषण गर्मी की चपेट में रहा। तीखी धूप व उमस वाली गर्मी से लोग त्राहि-त्राहि करते रहे। 14 जून का दिन इस साल के जून का सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान सबसे अधिक 41.7 रहा। लेकिन, दूसरे दिन पारा लुढ़कने लगा। महज चार दिनों में अधिकतम तापमान में करीब नौ डिग्री की गिरावट आयी गई। 15 जून को 39.8, 16 जून को 39.0, 17 जून को 35.6 और 18 जून बुधवार को सबसे कम 32.8 डिग्री रहा। अगले दो दिन में बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि मंगलवार को ही सूबे में मानसून प्रवेश कर गया है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक बना हुआ जो सिक्कम के पास लो प्रेशर तब्दील हो गया। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना गया। यह मानसून की बारिश के लिए उपर्युक्त वातावरण है। मानसून के असर से बादल व बारिश हो रही है। अगले दो-तीन दिनों में बादल छाए रहने के साथ अच्छी बारिश होने का अनुमान है। गया जी में भी चमक व गरज के वर्षा होने की संभावना है। नमी बढ़ जाने के कारण धूप निकलने पर उमस वाली गर्मी सताएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।