RJD Celebrates Lalu Prasad Yadav s 78th Birthday as Social Justice Day राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया लालू यादव का 78वां जन्मदिन, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRJD Celebrates Lalu Prasad Yadav s 78th Birthday as Social Justice Day

राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया लालू यादव का 78वां जन्मदिन

डोभी प्रखंड के नदरपुर गांव में राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव का 78वां जन्मदिन समाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। विधायक मंजु अग्रवाल ने लालू...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 11 June 2025 05:43 PM
share Share
Follow Us on
राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया लालू यादव का 78वां जन्मदिन

डोभी प्रखंड के नदरपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को राजद कार्यकर्ताओं ने आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव का 78वां जन्मदिन समाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में केक काटकर मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की व एक-दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं, शेरघाटी विधायक मंजु अग्रवाल व अन्य वक्ताओं ने लालू यादव को गरीबों का मसीहा व गरीब-वंचितों की अधिकार और आवाज देने वाला नेता बताते हुए ग्रामीणों को लालू यादव की जीवनी को बताया। मौके पर राजद नेता भगत यादव, प्रखंड अध्यक्ष ललन चौधरी, सुनील यादव, प्रदीप दास आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।