Senior Teacher Ashutosh Ranjan Congratulates NEET UG 2025 Success Stories 23 लाख छात्र-छात्राओं में सफलता पाना आसान नहीं, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsSenior Teacher Ashutosh Ranjan Congratulates NEET UG 2025 Success Stories

23 लाख छात्र-छात्राओं में सफलता पाना आसान नहीं

पुराने जक्कनपुर पटना के वरीय शिक्षक आशुतोष रंजन ने नीट यूजी 2025 में सफल छात्रों को बधाई दी है। इस बार उनके पढ़ाए कई छात्रों ने सफलता हासिल की है। आशुतोष ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनकी मेहनत की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाTue, 17 June 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
23 लाख छात्र-छात्राओं में सफलता पाना आसान नहीं

पुराने जक्कनपुर पटना के निवासी वरीय शिक्षक आशुतोष रंजन ने नीट यूजी 2025 में सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी हैं। आशुतोष ने बताया कि इस बार की नीट यूजी में बड़ी संख्या में उनके पढ़ाए छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इनमें स्पर्श सिडाना, अर्जित अयन, अर्मान अहमद, त्रतिक दुबे, साक्षी जायसवाल, ध्रुव जिंदल, रागिनी राज, सौरव कुमार, रहमत सूफिया, वर्णिका सिंह, हरहम सिद्दीकी, उत्सवी सिन्हा आदि शामिल हैं। आशुतोष ने इन सफल छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि इस परीक्षा में सफल होना आसान नहीं है। देशभर से करीब 23 लाख छात्र नीट यूजी में शामिल होते हैं।

बता दें कि आशुतोष रंजन बीआईटी मेसरा, रांची से फिजिक्स में एमटेक हैं। वे एक संस्थान में नीट के प्रतियोगी छात्रों को फिजिक्स पढ़ाते हैं। कई सफल छात्रों ने उनकी मेहनत और हमेशा मदद करने की भावना की सराहना करते हुए अपनी सफलता में उनके योगदान को याद किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।