Yoga Festival on June 16 to Celebrate International Yoga Day 16 को गांधी मैदान में होगा योगोत्सव, जुटेंगे लोग, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsYoga Festival on June 16 to Celebrate International Yoga Day

16 को गांधी मैदान में होगा योगोत्सव, जुटेंगे लोग

शहर के गांधी मैदान में 16 जून को योगोत्सव का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में लगभग एक हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सुबह 5 बजे से 7.30 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 12 June 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
16 को गांधी मैदान में होगा योगोत्सव, जुटेंगे लोग

शहर के गांधी मैदान में 16 जून सोमवार को योगोत्सव का आयोजन होगा। 21 जून को होने वाले अंतरर्राट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखकर आयोजित होने वाले योगोत्सव में करीब एक हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कार्यक्रम के संयोजक पतंजलि के प्रमोद कुमार ने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से आरोग्यम वेलनेस एंड योगा सेवा केंद्र के बैनर तले 16 जून को योगोत्सव का आयोजन होगा। सुबह 5 बजे से 7.30 बजे तक आयोजन होगा। इसमें सूबे के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी अजीत कुमार भी हिस्सा लेंगे।

एक हजार लोगों के एक साथ योगा करने की व्यवस्था रहेगी। मुख्य योग प्रशिक्षक प्रिंस प्रकाश योगा कराएंगे। सहयोगी के रूप में सन्नी शर्मा और नंदिनी कुमारी होंगे। बताया कि योगा के साथ ही 21 जून को आयोजित होने वाले 11वां अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने का आह्वान किया जाएगा। इस मौके पर उषा किरण,अनामिका कुमारी, प्रिंस प्रकाश व राजन कुमार मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।