Tragic Incidents Woman Electrocuted by Falling Fan and Missing Teen in River करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, कोहराम, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsTragic Incidents Woman Electrocuted by Falling Fan and Missing Teen in River

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, कोहराम

- सोए अवस्था में महिला के शरीर पर स्टैंड पंखा गिरने से दौड़ा करंटस्टैंड पंखा लगाई थी जो चल रहा था। अचानक पंखा चालू अवस्था में ही महिला के शरीर पर गिर गया। जिससे वह करंट की

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजFri, 13 June 2025 11:41 PM
share Share
Follow Us on
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, कोहराम

- सोए अवस्था में महिला के शरीर पर स्टैंड पंखा गिरने से दौड़ा करंट सिधवलिया, एक संवाददाता। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार की भोर में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला उसी गांव के पप्पू रावत की पत्नी प्रियंका देवी 32 वर्षीय बताई गई है। घटना के बारे में बताया गया है कि प्रियंका देवी अपने कमरे में सोई हुई थी। बिछावन के बगल में गर्मी से राहत के लिए स्टैंड पंखा लगाई थी जो चल रहा था। अचानक पंखा चालू अवस्था में ही महिला के शरीर पर गिर गया।

जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। परिवार के सदस्य उठकर जब तक बिजली की स्वीच बंद करते, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। महिला के दो बेटे हैं। जिनका रो रोकर बूरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच की। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि परिवार के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि कोई संबंधी बाहर से आ रहा है, उसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। महम्मदपुर थाना क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव सिधवलिया, एक संवाददाता। महम्मदपुर थाना क्षेत्र से करीब 700 मीटर की दूरी पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से होकर जाने वाली सड़क के किनारे पेड़ से लटकते एक अधेड़ का शव आसपास के लोगों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर महम्मदपुर थाने के एसआई पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पेड़ से लटके शव को उतरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष बताई गई हे। पुलिस द्वारा बताया गया कि युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका था। वह जींस पैंट पहना है। मृतक के कपड़े से सारण के जनता बाजार का स्टीकर मिला है। मृतक की पहचान संवाद प्रेषण तक नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या व आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गले में बंधे रस्सी की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। फिलहाल मृतक के पहचान के लिए सारण चंपारण सहित आसपास के सभी थाने में तस्वीर भेजी गई है। सिधवलिया का किशोर अयोध्या में नहाने के दौरान नदी में लापता फोटो नं. 50- प्रिंस कुमार का फाइल फोटो सिधवलिया, एक संवाददाता। सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के एक युवक के अयोध्या में नहाने के दौरान नदी में लापता होने की सूचना है। जलालपुर के मुखिया गुड्डू सिंह ने बताया कि जलालपुर गांव के राजकिशोर यादव का पुत्र प्रिंस कुमार 15 वर्षीय अपने दोस्तों के साथ अयोध्या घूमने गया था। जहां गुरुवार को नदी में नहाने के दौरान वह लापता हो गया। घटना की सूचना उसके दोस्तों ने उसी दिन दी। उसके दोस्तों की सूचना पर परिजन अयोध्या पहुंच कर वहां की पुलिस से संपर्क बनाए हुए हैं। साथ में अयोध्या गए मुखिया गुड्डू सिंह ने बताया कि अभी तक लापता प्रिंस का सुराग नहीं मिल पाया है। इधर युवक के नदी में लापता होने और अनहोनी की आशंका से चिंता में डूबे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।