Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsWater Supply Crisis in Chandapur Residents File Complaint Amidst Scarcity
अम्बेडकरनगर-चंदापुर में पेयजल व्यवस्था बदहाल
Ambedkar-nagar News - महरुआ के चंदापुर ग्राम पंचायत में जलपूर्ति की स्थिति खराब हो गई है। जलापूर्ति कभी-कभी ही एक घंटे के लिए होती है, बाकी समय बंद रहती है। गर्मी के मौसम में जलनिगम का पंप बंद रहने से ग्रामीणों को पेयजल की...
Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSat, 14 June 2025 07:07 PM

महरुआ। भीटी विकास खंड के ग्राम पंचायत चंदापुर में जलपूर्ति बदहाल हो गई है। कभी कभार एक घंटे जलापूर्ति होती है। बाकी समय में जलापूर्ति बंद रहती है। ग्रामवासी रमाकांत पांडेय, दशरथ तिवारी, देवी कृष्ण तिवारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी है। कहा है कि गर्मी का समय चल रहा है लेकिन जलनिगम का पंप बंद रहने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।