युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत
Agra News - जगदीशपुरा के शांतिपुरम निवासी 27 वर्षीय भारत सिंह ने 8 जून को घर में फांसी लगा ली। परिवार वालों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 13 जून को उसकी मौत हो गई। भारत कपड़ों पर प्रेस का...

जगदीशपुरा के शांतिपुरम निवासी भारत सिंह (27) ने आठ जून की रात घर में फांसी लगा ली। परिजनों को भनक लग गई। युवक को फंदे से उतारा। निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 13 जून को देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के भाई सत्यवीर ने बताया कि भारत सिंह कपड़ों पर प्रेस का कार्य करता था। गाड़ी दिलाने को लेकर घर में कलेश कर रहा था। आठ जून को करीब 10 बजे घर आया। पहनने वाले अपने सारे कपड़ों में आग लगा दी। उसे समझाया। देर रात उसने फांसी लगा ली। समय से मालूम चल गया।
फंदे से उतार कर उसे हॉस्पिटल ले गए। वह जिंदा था। इलाज के दौरान तेरह जून की देर रात उसने दम तोड़ दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।