भाजपा जंदाहा पश्चिम मंडल कार्य समिति की हुई बैठक
जंदाहा,संवाद सूत्र। भाजपा जंदाहा पश्चिम मंडल कार्य समिति की हुई बैठकभाजपा जंदाहा पश्चिम मंडल कार्य समिति की हुई बैठकभाजपा जंदाहा पश्चिम मंडल कार्य समिति की हुई बैठकभाजपा जंदाहा पश्चिम मंडल कार्य समिति...

जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा प्रखंड के मुकुंदपुर भाथ गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा पश्चिम मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा करते हुए वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में युद्ध स्तर जुट जाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की एनडीए सरकार की उपलब्धि से जन-जन को अवगत कराने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता बीके सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
उन्होंने कहा कि हर परिवार किसी न किसी प्रकार से सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। आवश्यकता है लोगों को जागरुक करते हुए इससे अवगत कराने की जरूरत है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को आवाहन किया। बैठक में पार्टी के वरीय नेता बीके सिंह विधानसभा संयोजक राणा प्रताप सिंह किरण देवी ज्योति देवी हरिश्चंद्र सिंह मंडल प्रभारी विजय सिंह नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह आदि ने लोगों को संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।