BJP Meeting in Jandaha Focuses on Election Preparation and Booth Empowerment भाजपा की बैठक में बूथ जीतने का नारा किया बुलंद, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsBJP Meeting in Jandaha Focuses on Election Preparation and Booth Empowerment

भाजपा की बैठक में बूथ जीतने का नारा किया बुलंद

जंदाहा के एक निजी विद्यालय में भाजपा पूर्वी मंडल कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक में चुनाव की तैयारी और बूथ सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए बूथों पर एकजुट होने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरFri, 6 June 2025 11:43 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा की बैठक में बूथ जीतने का नारा किया बुलंद

जंदाहा, संवाद सूत्र। जंदाहा के एक निजी विद्यालय परिसर में शुक्रवार को भाजपा पूर्वी मंडल कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान को तेज करने पर गहन चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से हर बूथ से चुनाव जीतने के लिए एक जुट होकर लग जाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान चुनाव जीतने के लिए सर्व प्रथम इकाई बूथ हमारा है, बूथ जीतो का नारा बुलंद किया गया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार झा व संचालन दिग्विजय वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि में उपस्थित किसान मोर्चा जैविक प्रकोष्ठ के संयोजक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि हर बूथ को प्रथम इकाई मानकर जीतने की तैयारी के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार की जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं उसे जनता तक पहुंचाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अब मात्र तीन महीने चुनाव का समय शेष रह गया है। इसलिए हम सभी को बूथों की ओर एवं गांव की ओर चलना होगा। धन्यवाद ज्ञापन शिव शंकर चौधरी ने किया। मौके पर वरिष्ठ नेता बृजभूषण चौधरी, डॉ. शिव बच्चन सिंह, विजय राय, डॉ.ज्योति कुमार, महनार विधानसभा संयोजक राणा प्रताप सिंह, अमन कुमार गुप्ता, विजय सिंह कुशवाहा, स्वतंत्र लाल, प्रेम रंजन चौधरी आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।