लालगंज में भी चल रही नालों की सफाई
लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में आने वाली बरसात को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई शुरू कर दी गई है। यहां 50 नाले हैं, जिनकी सफाई की जा रही है। हालांकि, अधिक वर्षा के दौरान कुछ मोहल्लों में जल जमाव की...

लालगंज। संवाद सूत्र आगामी बरसात को देखते हुए लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में नालों की सफाई शुरु हो गई है। नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 50 नाले हैं जिनकी उड़ाही, सफाई जोर शोर से चल रही है। नालों की उड़ाही होने के बावजूद अधिक वर्षा होने पर मुख्य रूप से नगर परिषद क्षेत्र का प्रेमगंज, चिमनापुर, खरौना, सलाहपुर, अगरपुर मुहल्ला में जल जमाव हो जाता है। जिससे लगभग 25 हजार की आबादी प्रभावित होती है। वर्ष- 2021 में अधिक वर्षा होने और बाढ़ आने के कारण उपरोक्त मुहल्लों में लगभग चार महीने तक जलजमाव हो गया था। एक पखवाड़ा तो नाव और ट्रैक्टर भी सड़कों पर चला था।
ब्रिटिश हुकूमत के बने चौड़े नाले, पुल, पुलिया लगभग खत्म हो चुके हैं। जनसंख्या वृद्धि के कारण आवास, मकान, दूकान बनाने के क्रम में लोगों ने नालों, पुल पुलिया को मिट्टी भराई कर ढक दिए। उसके बाद जो नाले, टेढ़े मेढे, बिना तल मिलाए नाले बने उससे सही से जल निकासी नहीं हो पाती। लालगंज-01- नाले की सफाई करते कर्मी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।