District Administration Prepares for Monsoon Floods Waya River Dredging Underway मानसून से पूर्व बाढ़ व नदियों के जलस्तर वृद्धि से बचाव में जुटा प्रशासन, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsDistrict Administration Prepares for Monsoon Floods Waya River Dredging Underway

मानसून से पूर्व बाढ़ व नदियों के जलस्तर वृद्धि से बचाव में जुटा प्रशासन

वाया नदी को हो रही उड़ाही , आपदा प्रबंधन के एडीएम अधिकारियों के संग किया निरीक्षण महुआ सहित कई प्रखंडों से होकर निकली है वाया नदी नदी से नकली मिट्टी को तटीय बांध के रूप में करें उपयोग

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरMon, 16 June 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
मानसून से पूर्व बाढ़ व नदियों के जलस्तर वृद्धि से बचाव में जुटा प्रशासन

हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन मानसून के पूर्व बाढ़ और नदियों के जलस्तर में वृद्धि को लेकर तैयारी पुख्ता करने में जुट गया है। वहीं सुरक्षा और बचाव के हर संभव उपाय पहले से ही किए जा रही है। तिरहुत तटबंध के साथ-साथ जिले के नदियों और नहरों की उड़ाही कराई गई है। सोमवार को महुआ अनुमंडल स्थित क्षेत्र में वाया नदी की चल रहे उड़ाही कार्य का आपदा के अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी महुआ और कार्यपालक अभियंता (ड्रेनेज) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए संभावित बाढ़ की समस्या को रोकने के उद्देश्य से किया गया।

इस दौरान उपस्थित अभियंताओं और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। वैशाली जिले में वाया नदी का कुल लगभग 90 किलोमीटर लंबा प्रवाह क्षेत्र है। जिसमें महुआ अनुमंडल क्षेत्र का हिस्सा लगभग 35 प्रतिशत है। इसके अलावा भगवानपुर, गोरौल, वैशाली, लालगंज आदि के क्षेत्रों से होकर वाया नदी गुजरती है। वाया नदी के प्रवाह वाले सभी क्षेत्रों में उड़ाही का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील माना जा रहा है। जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति नहीं हो निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिया गया कि उड़ाही कार्य हर हाल में समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए ताकि वर्षा ऋतु में क्षेत्र में जलजमाव या बाढ़ जैसी आपदा उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि नदी की ढाल और प्रवाह की दिशा को इस प्रकार से सुनिश्चित किया जाए कि उड़ाही से निकाली गई गाद पुनः नदी में वापस न जाए। नदी से निकली मिट्टी को बांध के रूप में करें उपयोग इसके अतिरिक्त, निर्देशित किया गया कि उड़ाही के दौरान निकाली गई मिट्टी का प्रयोग नदी के किनारे लीव या तटीय बांध के रूप में किया जाए, जिससे वर्षा के समय आसपास के क्षेत्रों में पानी का प्रवेश रोका जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी महुआ ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सतत निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कार्य में गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, और किसी प्रकार की लापरवाही पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। आपदा प्रबंध पदाधिकारी ने बताया कि प्रशासन वाया नदी उड़ाही को एक प्राथमिक आपदा प्रबंधन पहल मानते हुए प्रभावी ढंग से पूर्ण कराने में जुटा है। हाजीपुर-01- सोमवार को आपदा विभाग के एडीएम,ड्रेनेज विभाग के अभियंताओं के साथ महुआ में वाया नदी के उड़ाही कार्य का निरीक्षण करते हुए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।