करताहां में आम तोड़ने के विवाद में गोलाबारी
लालगंज,संवाद सूत्र। करताहां थाना क्षेत्र के घटारो पिपरिया टोला में सोमवार को आम तोड़ने को लेकर गोलीबारी की घटना हुई।करताहां थाना क्षेत्र के घटारो पिपरिया टोला में सोमवार को आम तोड़ने को लेकर गोलीबारी की...

लालगंज,संवाद सूत्र। करताहां थाना क्षेत्र के घटारो पिपरिया टोला में सोमवार को आम तोड़ने को लेकर गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि गोलीबारी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। गोलीबारी होने की सूचना मिलने पर करताहां थाना की पुलिस आम के बागीचे में पहुंची लेकिन तब तक सब फरार हो गया था। घटारो पिपरिया टोला के एक बड़े भू-भाग लगभग 100 एकड़ में आम का बागीचा है। जिसमे घटारो गांव के ही कई लोगों की हिस्सेदारी है। जिसमे कुछ लोग स्वयं आम की रखवाली, खरीदने बेचने का काम करते है। वही कुछ लोगों ने बागीचा को दूसरे व्यापारी से बेच रखा है।
मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष का व्यापारी अपने लिए हिस्से का आम तोड़ने के बाद दूसरे के हिस्से का आम तोड़ने गया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। स्थानीय लोगों ने फटाका की तरह जोर जोर से हुई आवाज के बाद करताहां थाना की पुलिस को घटना की सूचना दिया। जिसके बाद करताहां थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने दलबल के साथ आम के बागीचा में पहुंचे। जबतक वहां से सभी फरार हो चुके थे। हालांकि गोलीबारी की घटना के बाद घटनास्थल से कोई खोखा आदि नहीं मिला है। घटना में किसी की हताहत की कोई सूचना नहीं है। इस संबंध में करताहां थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने बताया कि आम तोड़ने के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे तबतक सभी वहां से फरार हो गए थे। घटना स्थल पर पहुंचकर गोली का खोखा आदि की खोजबीन किया। लेकिन कुछ नहीं मिला न हीं किसी के द्वारा कोई आवेदन दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच पड़ताल के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष ने किसी का नाम बताने से इनकार किया और कहा कि आवेदन मिलने के बाद ही कुछ कहा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।