Farmers Advised to Test Soil for Better Crop Yields Ramnath Thakur खेत की मिट्टी की जांच जरूर कराएं किसान : रामनाथ ठाकुर, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFarmers Advised to Test Soil for Better Crop Yields Ramnath Thakur

खेत की मिट्टी की जांच जरूर कराएं किसान : रामनाथ ठाकुर

खेत की मिट्टी की जांच जरूर कराएं किसान : रामनाथ ठाकुर खेत की मिट्टी की जांच जरूर कराएं किसान : रामनाथ ठाकुर

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 8 June 2025 09:47 PM
share Share
Follow Us on
खेत की मिट्टी की जांच जरूर कराएं किसान : रामनाथ ठाकुर

खेत की मिट्टी की जांच जरूर कराएं किसान : रामनाथ ठाकुर कृषि संकल्प अभियान से किसानों को दी जा रही नई तकनीक की जानकारी खेतों में जाकर फसल उत्पादन बढ़ाने में किसानों की मदद कर रहे वैज्ञानिक हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र में हुए कार्यक्रम में उत्साह के साथ शामिल हुए किसान फोट हरनौत केवीके01 : हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में मंच पर मौजूद कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार व अन्य। हरनौत केवीके02 : हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र में हुए कार्यक्रम में शामिल महिलाएं और किसान। हरनौत, एक संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत रविवार को हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर शामिल हुए। जबकि, विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार व नालंदा कौशलेंद्र कुमार मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्देश्य एवं अभियान से जुड़ने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही किसानों से अनुरोध किया कि अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करायें। इससे यह पता चल सकेगा कि मिट्टी का स्वास्थ्य कैसा है तथा मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी एवं अधिकता का उचित समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य किसानों को नई वैज्ञानिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिक खेतों में जाकर फसल उत्पादन बढ़ाने में किसानों की मदद करेंगे और आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से उन्नत खेती की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह तो मंच का संचालन केंद्र के गृह विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. ज्योति सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में ‘एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया गया। प्राकृतिक खेती के लिए आगे आएं किसान: श्रवण मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे खुद के स्वास्थ्य के साथ खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा हो सकेगी। वहीं, सांसद कौशलेंद्र ने बिहार एवं भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, राष्ट्रीय गोकूल मिशन, बीजग्राम योजना, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार आदि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। नौकरी करने नहीं, नौकरी देने वाले बनें : कुलपति कुलपति डॉ सिंह ने कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय(बीएयू) को नैक ‘ए ग्रेडिंग मिलने से विवि प्रशासन गदगद है। उन्होंने कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय से पिछले वर्ष डिग्री प्राप्त 96 प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है। किसानों से कहा कि नौकरी करने के लिए नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। इसके लिए स्टार्टअप विकसित करने की बात भी कही। उन्होंने मुख्य अतिथि श्री ठाकुर से अनुरोध किया कि कृषि विज्ञान केन्द्र की आधारभूत संरचना अधिक क्षमता वाले प्रशिक्षण कक्ष, अकादमिक भवन, चाहरदीवारी एवं कर्मियों के लिए सम्मानजनक वेतन भत्ता दिया जाए। इसपर मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे इसके लिए पहल करेंगे। श्री अन्न व्यंजन प्रतियोगिता में 6 विजेता पुरस्कृत: वैज्ञानिक डॉ ज्योति ने बताया कि श्री अन्न व्यंजन प्रतियोगिता हुई। इसमें छह लोगों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार आरती कुमारी (भेड़िया), द्वितीय पिंकी कुमारी (पचौरा) एवं तृतीय पिंकी कुमारी (मिरदहाचक) ने हासिल किया। इसके अलावा तीन लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसमें प्रियंका कुमारी (रूपसपुर) , कविता देवी ( मुढा़री) एवं रीना कुमारी शामिल हैं। कार्यक्रम में कई प्रतिशील कृषकों ने अपनी बातें रखीं। जुनेदी (सिलाव) के वीरेश कुमार, अनंतपुर (चंडी) की अनिता देवी एवं चैनपुर (हरनौत) के सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा शामिल हैं। कार्यक्रम ये थे मौजूद : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के सह निदेशक (प्रसार शिक्षा) डा. आरएन सिंह, आईसीएआरआरसीईआर पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास, आईसीएआर जोन-4, पटना के डॉ. अमरेन्द्र कुमार अटारी, आईएआरआई पूसा, समस्तीपुर के डा केके सिंह, विकसित कृषि संकल्प, आपीसीएयू पूसा के नोडल ऑफिसर डा आरके झा, कृषि अनुसंधान संस्थान, पटना के क्षेत्रीय निदेशक डा एसएन दास, डीईओ नालंदा राजीव कुमार, हरनौत कृषि विज्ञान केन्द्र की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. सीमा कुमारी, कौशलेश मिश्रा, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार के एडिशनल सेकेट्री, कौशलेश मिश्रा, बामेती के उप निदेशक प्रसार शशिभूषण विद्यार्थी, बीडीओ उज्जवल कांत , जदयू नेता संजय कांत सिन्हा , जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री के अध्यक्ष रविकांत कुमार , भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।