Polythene Use Rampant in Saraiyagarh Despite Ban Threatening Environment प्रतिबंधित पॉलिथीन की बक्रिी धड़ल्ले से जारी, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsPolythene Use Rampant in Saraiyagarh Despite Ban Threatening Environment

प्रतिबंधित पॉलिथीन की बक्रिी धड़ल्ले से जारी

सरायगढ़ में पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध के बावजूद दुकानों, सब्जी मंडी और फुटपाथ पर इसका धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। लोग इसे फेंकने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलMon, 9 June 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
प्रतिबंधित पॉलिथीन की बक्रिी धड़ल्ले से जारी

सरायगढ़, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में प्रतिबंध के बाबजूद भी धड़ल्ले से पॉलिथीन का उपयोग विभन्नि दुकानों सहित साग सब्जी और फुटपाथ दुकान पर किया जा रहा है। विभाग अनजान बने हुए हैं। लोग सामग्री लाने के बाद यत्र तत्र फेंक देते हैं।जिस कारण पर्यावरण को प्रदुषण का खतरा बढ़ जाता है। बाजार सहित विभन्नि गांवों के चौक चौराहे पर लगी किराना दुकान, सब्जी मंडी,फल, कपड़े व मांस मछली अंडे सहित अन्य दुकानों पर व्यवसाय में धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। वहीं फेंके गए पालिथीन से कचरा जमा हो जाता है। जिससे दुर्गंध उठती रहती है। गणमान्य लोगों ने बताया कि इसके बढ़ते उपयोग से पर्यावरण प्रदुषण का समस्या उत्पन्न हो रही है।यह

खेतों के लिए उर्वरा शक्ति भी नष्ट कर रहा है। सड़क पर फेंके गए पालिथीन को जानवर खाकर बीमारी को आमंत्रण देता है। साथ ही सड़क किनारे नाले में इसके इकठ्ठा हो जाने से पानी निकासी व जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।