Congress Honors Veterans in Dhanbad Jai Hind Sabha on June 11 धनबाद के पूर्व सैनिकों को सम्मानित करेगी कांग्रेस, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCongress Honors Veterans in Dhanbad Jai Hind Sabha on June 11

धनबाद के पूर्व सैनिकों को सम्मानित करेगी कांग्रेस

धनबाद में कांग्रेस 11 जून को पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने के लिए जय हिंद सभा आयोजित करेगी। यह समारोह लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में होगा। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई,...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 9 June 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
धनबाद के पूर्व सैनिकों को सम्मानित करेगी कांग्रेस

धनबाद धनबाद के पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने के लिए कांग्रेस 11 जून को लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में जय हिंद सभा करेगी। इसमें पूर्व सैनिक और सिविल सोसाइटी के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। रविवार को धनबाद जिला कांग्रेस मुख्यालय हाउसिंग कॉलोनी में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जय हिंद सभा की तैयारी को लेकर बैठक हुई। कांग्रेस ने समारोह सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड, नगर अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह जय हिंद सभा के पर्यवेक्षक अजय कुमार दुबे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

बैठक में महासचिव मदन महतो, प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट मनोज यादव, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष रमेश जिंदल, इरफान खान चौधरी, शैलेश सिंह, संतोष राय, मनोज सिंह, दिलीप मिश्रा, दिनेश यादव आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।