Farewell Ceremony for Panchayati Raj Officer Manish Ranjan in Sonbhadra बीपीआरओ को समारोह पूर्वक दी गई विदाई, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsFarewell Ceremony for Panchayati Raj Officer Manish Ranjan in Sonbhadra

बीपीआरओ को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

करपी, निज संवाददाता।प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि आज वंशी प्रखंड से एक ईमानदार कर्मठ अधिकारी जा रहे, इसका दुख है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 31 May 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
बीपीआरओ को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनीष रंजन के सम्मान में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार के अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित की गई। विदाई समारोह में प्रखंड प्रमुख किरण देवी, अंचलाधिकारी प्रेमानंद प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभा कुमारी, थानाध्यक्ष अंकित कुमार, जीविका बीपीएम आनंद कृष्णा, उप प्रमुख रंजीत कुमार सहित सभी मुखिया, पंचायत समिति,अन्य जनप्रतिनिधि, प्रखंड और अंचल कर्मी आदि उपस्थित थे। प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि आज वंशी प्रखंड से एक ईमानदार कर्मठ अधिकारी जा रहे, इसका दुख है। बीडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि उनके साथ काम करने का बेहद खास अनुभव रहा है।जनप्रतिनिधियों

ने भी बीपीआरओ के कार्यकलापों की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रखंड नाजीर मृत्युंजय कुमार अकेला ने बताया कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का तबादला राज्य कार्यालय पटना में हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।