Massive Women s Dialogue Program in Arwal 48 514 Participants Demand Rural Development महिला संवाद में मिले करीब 13000 सुझाव, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsMassive Women s Dialogue Program in Arwal 48 514 Participants Demand Rural Development

महिला संवाद में मिले करीब 13000 सुझाव

जिले में आयोजित संवाद कार्यक्रम में 48514 महिलाओं ने लिया भाग , सदर प्रखंड की फखरपुर पंचायत चिराईया ताड़ गांव में गुरुवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं में गांव...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 6 June 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में मिले करीब 13000 सुझाव

जिले में आयोजित संवाद कार्यक्रम में 48514 महिलाओं ने लिया भाग संवाद कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक और सामुदायिक समन्वयक राघवेंद्र जोशी सहित अन्य कई कर्मी शामिल रहे अरवल, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की फखरपुर पंचायत चिराईया ताड़ गांव में गुरुवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं में गांव में सड़क निर्माण, शौचालय निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, नली नालों का निर्माण की मांग रखी। संवाद कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजीव रंजन, क्षेत्रीय समन्वयक नंद किशोर तिवारी और सामुदायिक समन्वयक राघवेंद्र जोशी सहित अन्य कई कर्मी शामिल रहे। महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार और महिलाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज हो रही है।

अब तक 494 ग्राम संगठनों में संपन्न हुए महिला संवाद कार्यक्रम में कुल 12918 हजार से अधिक आकांक्षाएं प्राप्त कर इसे मोबाइल एप्प में दर्ज किया जा चुका है। महिला संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार की एक अनूठी पहल है, जो ग्रामीण विकास विभाग के दिशा में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अरवल जिले में आयोजित संवाद कार्यक्रम में 48514 महिलाओं ने भाग लिया है। कार्यक्रम के दौरान जो महिलाएं अभी तक जीविका समूह में नहीं जुड़ी हैं, उन्हें समूह से जोड़ा जा रहा है। अरवल जिले में महिला संवाद कार्यक्रम 14 जून तक होना है। फोटो- 06 जून अरवल- 11 कैप्शन- अरवल के फखरपुर में आयोजित महिला संवाद में उपस्थित महिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।