विवाद में चले ईंट-पत्थर, दोनों पक्षों से कई घायल
Basti News - बस्ती के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गोपियापार गांव में जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और एक पक्ष की...

बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गोपियापार गांव में जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी ले गई। पुलिस ने एक पक्ष की तारीख पर केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच कर रही है। घटना नौ जून की देर रात की बताई जा रही है। रामसेवक और मनिराम के बीच विवाद था। पुलिस ने शान्तिभंग की आशंका में पाबंद किया था। नौ जून की देर शाम जमानत कराकर वापस आने पर दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।
मारपीट में रामसेवक, राम विलास, सुनील और एक महिला को चोटें आईं। जबकि दूसरे गुट के मनिकराम, अमर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद घायल हैं। थानाध्यक्ष सुनील गौड ने कहा कि एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।