Nationwide Strike Planned Against Anti-Labor Codes on July 9 मजदूर विरोधी चार श्रम कोड के खिलाफ हड़ताल को बनाएं सफल, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsNationwide Strike Planned Against Anti-Labor Codes on July 9

मजदूर विरोधी चार श्रम कोड के खिलाफ हड़ताल को बनाएं सफल

जहानाबाद, नगर संवाददाता।बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू जिला सचिव सुरेंद्र मिस्त्री ने कहा कि यह हड़ताल करो या मरो का है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 14 June 2025 10:32 PM
share Share
Follow Us on
मजदूर विरोधी चार श्रम कोड के खिलाफ हड़ताल को बनाएं सफल

जहानाबाद, नगर संवाददाता। केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन जिला शाखा की सीटू जिला कार्यालय में सुरेंद्र मिस्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में देश विरोधी चार श्रम कोड के खिलाफ नौ जुलाई को आयोजित देशव्यापी आम हड़ताल को सफल करने के लिए अपील की गई। बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू जिला सचिव सुरेंद्र मिस्त्री ने कहा कि यह हड़ताल करो या मरो का है। चार श्रम संहिता को निरस्त करने की मांग को लेकर मजदूर वर्ग को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। बैठक में दिनेश प्रसाद, ऐक्टू जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद, इंटक जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, युटुयुसी जिला सचिव आनंद कुमार, लालचंद दास टीयूसीसी के पप्पू केबट आदि मौजूद थे।

फोटो- 14 जून जेहाना- 07 कैप्शन- शहर स्थित ट्रेड यूनियन जिला शाखा कार्यालय के समीप नौ जुलाई को आयोजित देशव्यापी आम हड़ताल की सफलता के लिए अपील करते नेता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।