New Appointment in LJP Dinesh Kumar Named District Head of Panchayati Raj Cell लोजपा पार्टी का हुआ सांगठनिक विस्तार, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsNew Appointment in LJP Dinesh Kumar Named District Head of Panchayati Raj Cell

लोजपा पार्टी का हुआ सांगठनिक विस्तार

अरवल, निज संवाददाता।छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश आज़ाद , धर्मेन्द्र यादव, ज़िला उपाध्यक्ष नवीन कुमार , ज़िला प्रवक्ता रविन्द्र कनौजिया शामिल थे।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 22 May 2025 10:44 PM
share Share
Follow Us on
लोजपा पार्टी का हुआ सांगठनिक विस्तार

अरवल, निज संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने संगठन को विस्तार करते हुए दिनेश कुमार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पंचायतीराज प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि दिनेश कुमार को नई जिम्मेवारी देने से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के संगठन को मजबूती प्रदान करने में ताकत मिलेगी दिनेश कुमार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान , प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी , पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इन्दिरा कुमारी , प्रदेश महासचिव सुनिल यादव एवं प्रदेश के सम्मानित पदाधिकारियों को बहुत - बहुत आभार प्रेषित करता हूं।

बधाई देने वाले नेताओं में ज़िला संगठन मंत्री रमेश रजक , अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रबिन्द्र चंद्रवंशी , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसीम अहमद , छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश आज़ाद , धर्मेन्द्र यादव, ज़िला उपाध्यक्ष नवीन कुमार , ज़िला प्रवक्ता रविन्द्र कनौजिया शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।