Over 2000 Devotees Participate in Gayatri Mahayagna for World Peace and Environmental Purity कोर्रा गांव में आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsOver 2000 Devotees Participate in Gayatri Mahayagna for World Peace and Environmental Purity

कोर्रा गांव में आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

दो हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने हवन यज्ञ कर अपनी आहुति यज्ञ भगवान् को समर्पित किया, प्रखंड के कोर्रा गाँव में आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन सुबह में देवपूजन एवं हवन - यज्ञ कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 8 June 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
कोर्रा गांव में आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

दो हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने हवन यज्ञ कर अपनी आहुति यज्ञ भगवान् को समर्पित किया गायत्री महायज्ञ में दर्जनों गांव के श्रद्धालु भक्त पहुंच कर इसका लाभ उठा रहे हैं घोसी, निज संवाददाता। प्रखंड के कोर्रा गाँव में आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन सुबह में देवपूजन एवं हवन - यज्ञ कार्यक्रम आयोजित हुआ। देवपूजन में 251 दंपत्ति ने भाग लिया जबकि दो हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने हवन -यज्ञ कर अपनी आहुति यज्ञ भगवान् को समर्पित किया। मौके पर उपस्थित शांतिकुंज हरिद्वार से आये टोली नायक बालकराम रतनमुल ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोर्रा में आयोजित गायत्री महायज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किया गया है।

यह महायज्ञ विश्व शांति, पर्यावरण शुद्धि, राष्ट्र जागरण और मनुष्य में देवत्व का उदय करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान देवपूजन, दान, संगतीकरण से कई प्रकार की ऊर्जा की प्राप्ति होती है। गायत्री महायज्ञ में दर्जनों गांव के श्रद्धालु भक्त पहुंच कर इसका लाभ उठा रहे हैं। हालांकि इस महायज्ञ में महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक देखी जा रही है। पूर्व विधायक राहुल शर्मा देवपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए तथा शांतिकुंज प्रतिनिधि द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और जिला प्रतिनिधि हरिजी द्वारा साहित्य देकर सम्मानित किया गया। 9 जून को प्रात: यज्ञ एवं संस्कार कराये जाएंगे। वही शाम में युग संगीत, प्रवचन एवं दीप महायज्ञ कर हजारों दीपक जलाएं जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य ट्रस्टी श्यामनंदन शर्मा ने बताया कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु दीप महायज्ञ में शामिल होंगे। इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार, मुकेश कुमार, सुमंत शर्मा, अरविन्द शर्मा, बिनोद कुमार, कमलेश कुमार, शम्भू शर्मा, अजय शर्मा सहित गायत्री परिवार के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो- 08 जून जेहाना- 06 कैप्शन- घोसी प्रखंड के कोर्रा गांव में आयोजित गायत्री महायज्ञ में हवन वेदी के समीप पूजन करते श्रद्धालु।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।