जिले के ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज
जिले के ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज जिले के ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज

जमुई । निज संवाददाता शहर के ईदगाह और जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में शनिवार की सुबह से अकीदत के साथ ईद उल अजहा यानि बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-अजहा यानि बकरीद की बधाई दी। हालांकि लगातार बढ़ रहे तपिस भरी गर्मी के बाबजूद भी लोगों में काफी उत्साह देखा गया और सभी लोग अपने तय समय के अनुसार ईदगाह और मस्जिद में नमाज़ के लिए पहुंच कर बकरीद का नमाज़ अता किया। इस दौरान ईदगाह और मस्जिद के इमाम द्वारा देश की अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी।
आपसी भाईचारा के साथ-साथ देश की हिफाबत के लिए भी अल्लाह से दुआएं की गईं। शहर के बोधवन तालाब स्थित ईदगाह के मैदान सहित आदर्श थाना के समीप जामा मस्जिद, मिर्चा मस्जिद, भछियार पठान टोली के नूर मस्जिद, छोटी मस्जिद, नीमारंग मस्जिद, हांसडीह, विठलपुर, सतगामा मस्जिद के अलावा पूरे जिले के मस्जिदों में लोगों ने बकरीद का नमाज अदा की। ईदगाह के इमाम और भछियार पठान टोली के इमाम हाफिज मो शमीम साहेब ने बताया कि देश के नियम और कानून को सभी लोगों को मानना चाहिए। जिस कार्य में देश के साथ-साथ लोगों की भलाई हो वह कार्य लोगों को करना चाहिए। नमाज के बाद दी गई कुर्बानी ईद-उल-अजहा यानि बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने घरों में सेवइयां और मिठाई खाकर पर्व मनाया, साथ ही अल्लाह के हुक्म को मानते हुए अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी दी। हैसियतमंद लोगों द्वारा अपने-अपने घरों में बकरे की कुर्बानी दी गई। और बकरे की मीट को गरीबों व जरूरतमंद पड़ोसियों, रिश्तेदारों के बीच वितरण किया गया। साथियों व रिश्तेदारों से मिलकर बकरीद पर्व की बधाइयां दी। छोटे-छोटे बच्चे नए-नए कपड़े पहन कर ईद पर्व की खुशियां मनाते दिखे। सुरक्षा को ले चौक-चौराहों पर तैनात रही पुलिस : बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रही। चौक-चौराहों के साथ-साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं एसडीओ सौरभ कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन, बीडीओ, सीओ के अलावा नगर थानाध्यक्ष घूम-घूम कर हालात का जायजा ले रहे थे। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त निर्देश पर पुलिस द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों एवं गांव में गश्ती की जा रही थी। साथ ही पदाधिकारियों द्वारा मुहल्ले के गणमान्य लोगों से भी हालात की जानकारी ली जा रहा थी। हालात का जायजा ले रहे पदाधिकारियों ने बताया कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। थोड़ी भी चूक होने की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस जवानों के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मनचले युवकों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद नमाज अदा कर मांगी आपसी सौहार्द व भाईचारे के लिए दुआ, गले मिलकर दी मुबाकरबाद चंद्रमंडीह। निज संवाददाता कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा यानि बकरीद शनिवार को प्रखंड भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद-उल-फितर के बाद मुस्लिम समुदाय के दूसरे सबसे मुख्य त्योहार पर सुबह से ही ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बुजुर्गों और अभिभावकों के साथ बच्चों का झुंड भी कहीं उनकी उंगलियां पकड़े तो कहीं उछलते-कूदते आगे-आगे चला। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा यानि बकरीद शनिवार को प्रखंड भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद-उल-फितर के बाद मुस्लिम समुदाय के दूसरे सबसे मुख्य त्योहार पर सुबह से ही ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बुजुर्गों और अभिभावकों के साथ बच्चों का झुंड भी कहीं उनकी उंगलियां पकड़े तो कहीं उछलते-कूदते आगे-आगे चला। ईदगाह व मस्जिदों में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। जिसमें देश में अमन चैन की दुआ की गई। ईदगाहों के बाहर लगे मेले का बच्चों से लेकर बड़ों तक ने लुत्फ उठाया। अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी भी की। पर्व को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के नागरिकों में उत्साह देखा गया। नए कपड़े पहनकर लोग ईदगाह और मस्जिदों में जमा होने लगे। नमाज के बाद रिश्तेदारों से मिलने, दावत खाने और एक-दूसरे को उपहार देने का सिलसिला चला। बच्चे नए कपड़े पहनकर और ईदी (ईद की राशि) लेकर खुश नजर आए। घर-घर पकवान बने। एक-दूसरे के घर जाकर लोगों ने पकवान भी बांटे। कुर्बानी व अल्लाह की फरमाबरदारी के पर्व बकरीद को धूमधाम से मनाया फोटो-02,03- झाझा नप क्षेत्र में बकरीद पर्व को ले सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी झाझा, निज संवाददाता कुर्बानी व अल्लाह की फरमाबरदारी के बेमिसाल पर्व ईद-उल-अजहा यानि बकरीद को मुस्लिम भाइयों ने शनिवार को वैसी ही शिद्दत,पाकीजगी व हंसी-खुशी के साथ मनाया जिसके लिए यह पर्व जाना जाता है। अहले सुबह से ही नहा-धोकर व नए लिबासों में लकदक हुए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने सबसे पहले अपने करीब की मस्जिद या ईदगाह की राह पकड़ी व वहां नमाज अतायगी के जरिए अल्लाह ताला की हाजिरी बजाने के बाद फिर कुर्बानी की रश्म अदा की। स्थानीय पीपराडीह ईदगाह मस्जिद व बाजार की जामा मस्जिद समेत खलासी मोहल्ला,पुरानी बाजार,बजलपुरा आदि शहर एवं ग्रामीण हलकों की तमाम मस्जिदों में नमाज अदा करने को बड़ी तादाद में नमाजी उमड़े थे। मौके पर मिले लोगों ने बताया कि ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का यह पर्व अल्लाह के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी देकर भी अल्लाहताला के हुक्म की फरमाबरदारी की बेमिसाल मिसाल का पर्व है। मस्जिदों पर स्टैटिक के अलावा पुलिस की गश्त भी जारी थी: बकरीद पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की बावत स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में था। संवेदनशील इलाकों एवं मस्जिदों पर स्टैटिक तौर पर तैनात रहने के अलावा थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत प्रशासन व पुलिस की टुकड़ियां लगातार गश्त भी करती दिखी। अकीदतमंदों ने एक दूसरे को बकरीद की दी मुबारकवाद फोटो-8,9- सिकंदरा में बकरीद के मौके पर एक साथ जुटे मुस्लिम भाई सिकंदरा। निज प्रतिनिधि शनिवार को सिकंदरा प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुसलमान भाइयों ने बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की। बकरीद त्योहार को लेकर विभिन्न जगहों पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवान तैनात दिखे। इस अवसर पर बीडीओ अमित कुमार, सिकंदरा थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, लछुआड़ थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार पाठक, अवर निरीक्षक विवेक कुमार यादव, दिलीप कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी शांति व्यवस्था को लेकर विभिन्न मस्जिदों के समीप जाकर निगरानी करते दिखे। इस दौरान पदाधिकारी ने भी मस्जिदों में नमाज संपन्न होने के बाद अकीदत मंदो से मिलकर बकरीद ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। मुसलमान भाइयों का कहना है कि बकरीद में हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की याद में कुर्बानी देने की परंपरा है। इस दौरान मुसलमान भाई विभिन्न मस्जिदों में जाकर सामूहिक रूप से नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद बकरे की कुर्बानी दी गई। वही इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रिश्तेदार के यहां जाकर बकरीद की मुबारकबाद देते हुए अलग-अलग मस्जिदों में अलग-अलग वक्त पर बकरीद की नमाज अदा की। नमाजे ईद उल अजहा सिकंदरा अनवरी मस्जिद मुगल टोली 6:30 बजे, बिलाल मस्जिद मोगल टोली 6:15,जामा मस्जिद में 6:30, छोटी मस्जिद पठान टोली 7:00 नमाज अदा की गई। गिद्धौर में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सामाजिक समरसता के साथ मनाया बकरीद पर्व गिद्धौर। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के तमाम ईदगाहों और मस्जिदों में शनिवार को शहादत ए कुर्बानी का पर्व पर मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा गिद्धौर के जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गयी। इस पर्व के मौके पर प्रखंड के गिद्धौर, केतरु नवादा, बरदघटटा, धनियाठीका, मौरा, कैराकादो आदि गांव के अल्पसंख्यक टोलों में मुस्लिम भाइयों ने अपने अपने क्षेत्र के मस्जिदों में अल्लाह की इबादत में कुर्बानी की नमाज अता की। इधर गिद्धौर के जामा मस्जिद में इमाम ने अपने तकरीर में कहा कि कुर्बानी दीन की शान और इस्लाम का बड़ा निशान है। यह हजरत इब्राहिम अलैह सलाम की सुन्नत है। कुर्बानी जज्बा, इखलास, वफादारी का दर्श देता है। वहीं पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह की इबादत में बकरे की कुर्बानी दी। इधर बकरीद को लेकर प्रखंड के तमाम मस्जिदों एवं ईदगाहों में दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ सुनील कुमार, अंचल अधिकारी आरती भूषण, थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह सहित जिले से प्रतिनियुक्त कई पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों द्वारा पर्व को ले विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। सिकंदरा में बिनोद कुमार चौधरी ने घर-घर जाकर मनाई ईद-उल-अज़हा, मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश फोटो-10- एक दूसरे को बधाई देते कांग्रेसी नेता व मुस्लिम भाई सिकंदरा। निज प्रतिनिधि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता बिनोद कुमार चौधरी ने ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में जाकर स्थानीय जनता से मुलाकात की और सबको मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व कुर्बानी, इंसानियत और भाईचारे का प्रतीक है जो सभी धर्मों और समाज के लोगों को एक साथ जोड़ता है। बिनोद चौधरी ने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब ही भारत की असली पहचान है। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर शीर-खुर्मा (खीर) का स्वाद भी लिया और ईद की खुशियां साझा कीं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हर मजहब और समाज को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। इस अवसर पर उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद किया और समाज में सांप्रदायिक सौहार्द, समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खीर खाई, ईद की मुबारकबाद दी और फोटो खिंचवाई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरों पर मुस्कान और सौहार्द का भाव देखने लायक था। जिससे यह आयोजन एक यादगार और भावनात्मक अनुभव बन गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद फोटो-12- सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी व बधाई देते मुस्लिम भाई सिमुलतला। निज संवाददाता सिमुलतला क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण एवं आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस्लाम धर्म में इस दिन बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा होती है। यह इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। इस अवसर पर कनौदी, ढ़ोढरी, पिपराडीह, खुरंडा, असरफ मोहल्ला, बथनावरण, तिलौना, टेलवा, गोदैइया, असहना एवं ब्रोंधिया गांव के मस्जिदों में मुस्लिम भाईयों द्वारा अल्लाह की इबादत में नवाज अदा किया गया। मुस्लिम भाइयो ने नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर व हाथ मिलाकर बक़रीद की बधाई दी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सिमुलतला थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं चौकीदार पूरे क्षेत्र में गस्ती करते देखा गया। चकाई में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद सामूहिक नमाज अदा कर अल्लाह से मांगी सलामती की दुआ फोटो-135 चकाई में बकरीद के मौके पर नमाज अता करते मुस्लिम भाई फोटो-14- चकाई में एक दूसरे के गले मिलकर बधाई देते लोग चकाई, निज प्रतिनिधि चकाई प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को कुर्बानी का पर्व ईद उल जुहा (बकरीद) अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा कर अल्लाह से अमन-चैन व सलामती की दुआ मांगी। पर्व को लेकर सुबह से ही त्योहार की रौनक दिखी। चकाई बाजार स्थित जामा मस्जिद के साथ ही नगड़ी,बेरबारी, अंसारी मुहल्ला,गंगारायडीह, ठाकुरशेर भीतिया,कठवारा, काशीडीह,दुलमपुर, दोमहान,गोरीडीह, बंधा, तीनचुआं,गुरसोती, कोराने, कोडाडीह आदि क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों एवं ईदगाहो में नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। इस मौके पर त्याग और समर्पण के प्रतीक स्वरूप बकरों की कुर्बानियां भी दी गई। बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे। स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद दिखी। दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करती दिखी। वहीं चिन्हित जगहों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। बीडीओ कृष्णा कुमार सिंह, चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ,चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, बीचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार, चिहरा थानाध्यक्ष कुंज बिहारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील दिखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।