Legal Awareness Camp Organized in Jamui for Children s Rights नालसा की है बच्चों के लिए कई विधिक सेवाएं, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsLegal Awareness Camp Organized in Jamui for Children s Rights

नालसा की है बच्चों के लिए कई विधिक सेवाएं

नालसा की है बच्चों के लिए कई विधिक सेवाएं नालसा की है बच्चों के लिए कई विधिक सेवाएंनालसा की है बच्चों के लिए कई विधिक सेवाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईSun, 15 June 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
नालसा की है बच्चों के लिए कई विधिक सेवाएं

जमुई । नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जमुई के तत्वावधान में शनिवार को सोनो प्रखंड के बलथर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर का विषय नालसा की बच्चों हेतु मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं थी। विधिक जागरूकता कार्यक्त्रम का आयोजन पैनल अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद मंडल तथा अधिकार मित्र राजा बाबू के द्वारा किया गया। कार्यक्त्रम में बच्चों को दिए जाने वाली सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा उनके कानूनी अधिकार के बारे में बताया गया। इसमें बच्चों की बुनियादी शिक्षा ,स्वास्थ्य, लालन-पालन एवं बुनियादी अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। शिक्षा के अधिकार अधिनियम, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के लिए निशुल्क विधिक सेवाएं इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

बाल विवाह जैसी कुप्रथा , पोक्सो एक्ट के बारे में भी लोगों को जागृत किया गया। पैनल अधिवक्ता ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से बच्चों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए निशुल्क विधिक सेवाएं प्रदान की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय पाराविधिक सेवक अथवा पैनल अधिवक्ता से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे ही किसी समाज एवं देश के भविष्य हैं और उनके भविष्य को संवार कर ही हम देश की उन्नति एवं समृद्धवान बना सकते हैं। इसलिए बच्चों के लालन पालन एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिसमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सेवानिवृत शिक्षक के निधन पर दी श्रद्धांजलि जमुई, नगर प्रतिनिधि जिले के मलयपुर निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक केदारनाथ सिंह के निधन पर शनिवार को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके कामों को याद किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ललिता सिंह , पुत्र संजीव कुमार सिंह व रंजीत कुमार सिंह, पुत्रवधू नूतन सिंह ,कंचन सिंह, पुत्री आभा सिंह ,पूनम सिंह, पौत्र सौरभ सिंह , पौत्री स्वाति सिंह ,करिश्मा सिंह ,कीर्ति सिंह ,रूपा सिंह, दामाद राजीव कुमार , नाती नतनी रिचा सिंह, रिक्तजा सिंह, ऋषभ सिंह ,मिलिंद सिंह , प्रियंका सिंह सहित पूरे परिवार ने श्रद्धांजलि दी। गिद्धौर के गंगरा गांव में आज होगा प्रखंडस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह गिद्धौर, निज संवाददाता बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर एवं बाबा कोकिलचंद विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में आज गंगरा गांव स्थित संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रखंडस्तरीय स्व. राजेश्वरी प्रसाद सिंह स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्त्रम की अध्यक्षता सीजेएम बोकारो मनोरंजन कुमार करेंगे, जबकि कार्यक्त्रम के समन्वयक सिमुलतला आवासीय विद्यालय के शिक्षक आशीष कुमार पांडेय होंगे। कार्यक्त्रम के प्रायोजक सत्यवती महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक उत्तम कुमार हैं। इस अवसर पर गिद्धौर प्रखंड के सभी हाई स्कूल एवं प्लस टू स्कूल के वे विद्यार्थी, जिन्होंने वर्ष 2025 की मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। विदित हो कि इस कार्यक्रम की शुरुआत गत वर्ष गंगरा पंचायत स्तर पर की गई थी। जिसे अत्यधिक सराहना मिली थी। इसी सफलता को देखते हुए इस बार कार्यक्रम को प्रखंड स्तर पर विस्तार दिया गया है। कार्यक्त्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय बुद्धिजीवी भी उपस्थित रहेंगे। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बाबा कोकिलचंद विचार मंच ट्रस्ट के संयोजक चुनचुन कुमार ने बताया कि कार्यक्त्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हंसराज महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक खेमचंद अरोड़ा शिरकत करेंगे। वहीं जमुई के एसडीएम सह बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष को कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. भवेश चंद्र पांडेय, शिशुरोग विशेषज्ञ एवं राज्य सरकार से सम्मानित समाजसेवी डॉ. एस. एन. झा, डॉ. सूर्यनंदन सिंह, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. लखनलाल पांडेय सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथियों एवं शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्त्रम की शुरुआत वेद पूजन से होगी, तत्पश्चात बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर के पुस्तकालय में वेद स्थापना कर मुख्य समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्त्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसकी सफलता हेतु स्थानीय युवाओं का स्त्रिरय योगदान देखा जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।