महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
खैरा के दुर्गा मंदिर में महिला संवाद का समापन हुआ। बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, और...

खैरा । निज संवाददाता खैरा के दुर्गा मैदान में स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार की शाम में महिला संवाद का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार द्वारा हर पंचायतो में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा था। गंगा जीविका महिला ग्राम संगठन खैरा के द्वारा लगभग 300 महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महिलाओं के आर्थिक स माजिक राजनीतिक सशक्तिकरण हेतु सरकार की यह सार्थक पहल है । समाज के महिलाओं की पंचायती राज व्यवस्था में चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रारंभिक शिक्षक की नियुक्ति में आरक्षण बिहार पुलिस एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण चिकित्सा महाविद्यालय में नामांकन में आरक्षण की व्यवस्था किया गया है ।
समाज में अंतर्जातीय विवाह दिव्यांग महिलाओं एवं पुरुष को जीवन यापन में सहयोग विधवा महिलाओं को सहयोग महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय का निर्माण महिलाओं को स्वरोजगार की व्यवस्था ताकि महिलाएं स्वावलंबी बन सके। उक्त कार्यक्रम में बीपीएम निरुपम घोष ने कहा कि यह कार्यक्रम खैरा प्रखंड के सभी 22 पंचायत में किया गया और लगभग एक महीने से अधिक समय से कार्यक्रम का आयोजन किया गया और शुक्रवार की शाम में कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर शीशी अनुराधा संगीता कुमारी जलधर कुमार मदन कुमार सहित दर्जनों महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।