Mother Fights for Custody of Son After In-Laws Abuse and Death of Husband मां से छीन लिया साढ़े चार साल का बेटा, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsMother Fights for Custody of Son After In-Laws Abuse and Death of Husband

मां से छीन लिया साढ़े चार साल का बेटा

Agra News - एक मां अपने साढ़े चार साल के बेटे से मिलने के लिए परेशान है। पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया और बेटे को भी छीन लिया। महिला ने पुलिस से मदद मांगी है, लेकिन ससुराल वाले उसे मिलने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 14 June 2025 08:08 PM
share Share
Follow Us on
मां से छीन लिया साढ़े चार साल का बेटा

एक मां अपने साढ़े चार साल के बेटे से मिलने के लिए छटपटा रही है। छह माह हो गए वह बेटे से दूर है। बेटा ससुराल में है। पति की मौत के बाद ससुरालीजनों ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुरालीजन शादी के बाद से दस लाख रुपये दहेज की मांग करते थे। मुकदमा नगला पदमा निवासी नंदनी ने दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस आयुक्त से इसकी शिकायत की थी। उन्हें बताया कि उसकी शादी 25 जनवरी 2019 को आवास विकास कालोनी सेक्टर 16 निवासी दीपक निमेष से हुई थी। पति भविष्य निधि संगठन में कार्यरत थे।

सात दिसंबर 2024 को पति की बीमारी के चलते मौत हो गई। पति की मौत के दो दिन बाद ही ससुरालीजनों ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। उसके इकलौते बेटे मधुरदीप निमेष को छीन लिया। वह अपने बेटे से मिलने के लिए तड़प रही है। उसकी सास 70 साल की हैं। ससुराल में कोई बेटे का ध्यान रखने वाला नहीं है। उसने कई बार पुलिस से मदद मांगी। वह बेटे से मिलना चाहती थी। ससुरालीजनों ने उसके लिए दरवाजा तक नहीं खोला। पुलिस ने भी बेटे से नहीं मिलवाया। उससे कह दिया कि यह पारवारिक मामला है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे में सास सरोज, देवर सुनील निमेष, ननद वंदना, आरती, पूजा व कमल सिंह नामजद हैं। महिला ने बताया कि बेटा उसकी याद में रोता है। यह जानकारी उसे पड़ोसियों से मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।