BJP Celebrates 11 Years of Modi Government with Professional Meet and Exhibition in Katihar विकसित भारत के अमृत काल में गरीब कल्याण की भावना को समर्पित रहा मोदी सरकार का 11 साल, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsBJP Celebrates 11 Years of Modi Government with Professional Meet and Exhibition in Katihar

विकसित भारत के अमृत काल में गरीब कल्याण की भावना को समर्पित रहा मोदी सरकार का 11 साल

भाजपा ने प्रोफेशनल सम्मेलन सह प्रदर्शनी का आयोजनभाजपा ने प्रोफेशनल सम्मेलन सह प्रदर्शनी का आयोजनभाजपा ने प्रोफेशनल सम्मेलन सह प्रदर्शनी का आयोजनभाज

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSun, 15 June 2025 10:47 PM
share Share
Follow Us on
विकसित भारत के अमृत काल में गरीब कल्याण की भावना को समर्पित रहा मोदी सरकार का 11 साल

कटिहार, एक संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में प्रोफेशनल मीट सह प्रदर्शनी 11साल बेमिसाल संकल्प से सिद्धि तक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को समर्पित मोदी सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध समागम (प्रोफेशनल मीट) एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों से संवाद कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की झलक देखने को मिली।

यह कार्यक्रम न सिर्फ उपलब्धियों की प्रदर्शनी थी, बल्कि यह देश के उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा भी बना। इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पुर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान , पुर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र भूषण ठाकुर, शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जायसवाल,कार्यक्रम सहसंयोजक महेंद्र झा, कमलेश भगत पिंटू प्रोफेसर प्रभु नारायण लाल दास, अरुण चौधरी, डॉक्टर रंजना झा,चंदन सिन्हा, विद्यालय संचालक पवन साह, अधिवक्ताओं की ओर से शिवशंकर सरकार सहित सैकड़ों बुद्धिजीवी और विविध क्षेत्र के प्रोफेशनल्स उपस्थित हुए। मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रदर्शनी के बतलाया गया। जिसे आये लोगो ने देखा काफी सराहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।