ई रिक्शा चालक संघ के अजय अध्यक्ष और सचिव बने विक्रम
ई रिक्शा चालक संघ के अजय अध्यक्ष और सचिव बने विक्रम ई रिक्शा चालक संघ के अजय अध्यक्ष और सचिव बने विक्रम ई रिक्शा चालक संघ के अजय अध्यक्ष और सचिव बने व

कटिहार, निज संवाददाता बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत ई रिक्शा चालक संघ का गठन किया गया। अध्यक्षता भाजपा के मजदूर नेता विकास सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में रिक्शा चालकों की परेशानी का जिक्र करते हुए सुविधा देने की आवश्यकता जताई। सुविधा की मांग करते हुए ई-रिक्शा का निबंधन ,दूरी के हिसाब से मजदूरी, बच्चों को स्कूल छोड़ने में किए गए प्रतिबंध को हटाने, स्थाई टोटो स्टैंड की मांग की गई। सर्वसम्मति से 3 वर्षों के लिए संघ का गठन किया गया। भाजपा के मजदूर नेता विकास सिंह संरक्षक, अजय कुमार सिंहा अध्यक्ष, विक्रम सिंह सचिव, अनिक पासवान कोषाध्यक्ष, रमन श्रीवास्तव और राजीव रंजन उपाध्यक्ष, अशोक साह उपसचिव निर्वाचित किए गए।
संरक्षक विकास ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास किया जायेगा। जल्दी ही संघ का निबंधन भी कराया जाएगा। मौसम कुमार सिंह, करण कुमार ,राजू पासवान, उमा पोद्दार ,जनक राम, पप्पू जायसवाल, मोहम्मद अब्दुल, रविंद्र तिवारी, विजय कुमार ,प्रकाश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ई रिक्शा चालक उपस्थित थे। फाटो कैप्शन। कटिहार- 16 रिक्शा चालमक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।