आषाढ़ में भी बरस रही गर्मी की आग
आषाढ़ में भी बरस रही गर्मी की आग आषाढ़ में भी बरस रही गर्मी की आग आषाढ़ में भी बरस रही गर्मी की आग आषाढ़ में भी बरस रही गर्मी की आग आषाढ़ में भी बरस रही गर

कटिहार, वरीय संवाददाता जेठ बीत चुका है, लेकिन गर्मी की तपिश अब भी कम नहीं हुई। आषाढ़ की शुरुआत राहत की बजाय कहर बनकर आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आसमान साफ रहा और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 3 से 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। हालांकि राहत की उम्मीद जताते हुए उन्होंने बताया कि रविवार से मौसम में बदलाव संभव है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम में 2 डिग्री की गिरावट की संभावना है।
आसमान में 70 फीसदी तक बादल छाए रहेंगे और 9.4 मिमी वर्षा हो सकती है। हालांकि शुक्रवार को तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्म हवा और उमस के कारण घरों के भीतर रहना भी मुश्किल होता जा रहा है। शहर और गांव दोनों में जल संकट गहराता जा रहा है। कुएं, तालाब और अधिकांश चापाकल सूख चुके हैं। धूप में बाहर निकलने से करें परहेज सरकारी और निजी अस्पतालों में गर्मी और लू से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। फिजिशियन डॉ. सत्यजीत भानू ने बताया कि दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से परहेज करें। पर्याप्त पानी का सेवन करें, हल्के कपड़े पहनें और तले हुए भोजन से बचें। उन्होंने बताया कि लू, डिहाइड्रेशन, सिर दर्द, बुखार और थकावट से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है, जिनमें सबसे अधिक संख्या बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की है। इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर गर्मी का असर गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी पड़ा है। पक्षी पानी की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं जबकि पशुपालक मवेशियों को दूर के तालाबों तक ले जा रहे हैं, जिनमें पानी नाममात्र का बचा है। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है और मजदूरों व किसानों की परेशानियां चरम पर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।